श्रीनगर गढ़वाल : भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग के परियोजना अधिकारी डॉ. सर्वेश उनियाल की हैंड बुक “प्रकृति पथ, गंगा पथ” को राहुल सांस्कृत्यायन पर्यटन पुरस्कार 2017-18 के लिए चयनित किया गया है। डॉ. सर्वेश उनियाल ने उत्तराखंड में पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर यह पुस्तक लिखी है।
भारत सरकार में पर्यटन मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार ज्ञान भूषण द्वारा भेजे पत्र में इसकी पुष्टि की गई है। इस पुरस्कार के साथ ही पर्यटन मंत्रालय द्वारा नकद धनराशि भी डॉ. सर्वेश उनियाल को प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि डॉ सर्वेश उनियाल को इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके है। उनकी उपहार गाइड बुक को पर्यटन का राष्ट्रीय पुरस्कार और देखो अपना देश के अंतर्गत उनके ब्लॉग को भी पर्यटन मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। डॉ० उनियाल को पर्यावरण कार्यों के लिए मैती सम्मान भी मिल चुका है। प्रकृति पथ गंगा पथ पुस्तक में हरिद्वार से गौमुख तक की यात्रा को चित्रों के माध्यम से गंगा के रास्ते को दिखाने का प्रयास किया गया है।