Rain wreaks havoc in Uttarakhand's Laksar

Flood in uttarakhand: उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में लगातार हो रही बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। इसबीच लक्सर में सोलानी नदी के तटबंध टूटने के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये हैं। बारिश के पानी से लक्सर की सड़कें दरिया बन गई गई है। यहां 50 से अधिक गांव पूरी तरह पानी में डूबे हुए हैं। लगभग 400000 ग्रामीण आबादी पूरी तरह से पानी के बीच फंसी हुई है।

सीएम धामी ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के लक्सर के उन क्षेत्रों का भ्रमण किया जो पूरी तरह से पानी में डूबे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने हालातों का जायजा लिया। इसके बाद लक्सर में आपदा के हालातों से निपटने के लिए सेना की 70 जवानों की टुकड़ी बुलाई गई है। सेना के जवान यहां राहत बचाव कार्य को अंजाम देंगे।

बाढ़-बारिश से बाद यहां बिगड़े हालातों को देखते हुए सीएम धानी ने हरिद्वार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर और नाव से जायजा लिया। सीएम धामी ने मदारपुर, शाहपुर, हस्तमोली, जोगावाला, दल्लावाला, नाईवाला, चंद्रपुरी खुर्द, चंद्रपुरी कला, शेरपुर बेला, माणा बेला, इदरीशपुर, खानपुर, तुगलपुर, मोनावला, बदसाहपुर, ब्राह्मण वाला, मोनावाला, प्रलाधपुर, शाहपुर, मिर्जापुर, पूरनपुर, मजहरी का दौरा किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा बारिश के चलते प्रदेश में आपदा के जो हालात बने हैं, उनसे निपटने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ भारतीय सेना को भी बुलाया गया है। जिसमें फिलहाल अभी सेना को स्टैंडबाई मोड पर रखा गया है। सीएम धामी ने कहा कि अगर प्रदेश में पुल टूटने की वजह से कोई बड़ी आपदा आती है तो फिर सेना की मदद ली जाएगी और सेना ने भी पूरी मदद करने का आश्वासन दिया है।