पौड़ी : उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाओं को लेकर तमाम राजनितिक पार्टियों के पदाधिकारियों ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिए हैं। इसीक्रम में आज रविवार को भाजपा पौड़ी गढ़वाल के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला सांसद प्रतिनिधि राजकुमार पोरी ने पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कल्जीखाल ब्लॉक के कांसखेत, बांजखाल, गुरेथ, घण्डियाल, बनेख, बिलखेत, चोपडा आदि गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से 2022 होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याक्षी के लिए समर्थन मांगा।

केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जा रहे जनता के बीच जा रहे राजकुमार पोरी ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनावों में वे स्वयं भी पौड़ी विधानसभा सीट से भाजपा की ओर से प्रबल दावेदार हैं। आज जनसपंर्क के दौरान पोरी ने हमारे संवाददाता को बताया कि वह पार्टी के एक निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ता हैं। और वर्ष 2005 से पार्टी से जुड़े हैं। वर्तमान आरक्षित श्रेणी में वह सबसे वरिष्ठतम है। उन्होंने वर्ष 2008 में भाजपा से पौडी नगर पालिका चुनाव लड़ा, 2012 से 14 तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। वे भाजपा में विभिन पदों पर रहे और 2007 में श्रीनगर विधानसभा के दौरान से लगातार दावेदारी करते आ रहे है।

पोरी ने कहा कि तीनों बार उन्होंने समझौता किया,लेकिन इस बार वे मजबूती से दावेदारी करेंगे। 2012 में तो उनका नाम प्रत्याक्षियों के पैनल में था। लेकिन उस दौरान पार्टी ने घनानंद जी को टिकट दे दिया। फिर भी हमने प्रत्याक्षी के पक्ष में काम किया। फिर 2017 में भी अपनी दावेदारी की लेकिन पार्टी ने मुकेश कोली को पार्टी प्रत्याक्षी बनवाया। फिर हमने एक समर्पित कार्यकर्ता की तरह पार्टी प्रत्याक्षी के लिए काम किया। लेकिन 2022 में उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए इस बार भारतीय जनता पार्टी उन्हें ही मौका देगी।

पोरी ने बताया कि जनसम्पर्क के दौरान उन्हें लगा कि इस बार जनता भी चाहती कि राजकुमार पोरी को भी अवसर मिलना चाहिए। हालाँकि उन्होंने साफ किया कि पार्टी का जो भी आदेश होगा उसको स्वीकार किया जाएगा। फिलहाल तो 2022 में भाजपा को दुबारा वापस सत्ता में लाना है। उनके साथ भाजपा के पौडी मण्डल अध्यक्ष रोशन रावत, मण्डल मंत्री प्रभात कुमार, दीपक केमनी, विहिप जिला उपाध्यक्ष, सोभित ध्यानी मण्डल महामंत्री, हेमंत कुमार, विकास बिष्ट, देवेन्द्र रावत, गौरव रावत, सोनू नेगी, विहिप रोबीन रावत, मनोज नैथानी आदि मौजूद थे।

जगमोहन डांगी