rajakiya shikshak sangh ke pradesh adhyaksh

राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर राम सिंह चौहान, जबकि महामंत्री पद पर रमेश पैन्यूली निर्वाचित हुए हैं।

राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में शुक्रवार सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर दो बजे तक चला। इस दौरान कुल 97.3 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए कुल 2770 मतदाता पंजीकृत थे, जिसमें से 2696 ने मतदान किया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित कुल 5 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में थे। शाम चार बजे से मतगणना शुरु हुई। और देर रात 11 बजे चुनाव परिणाम जारी किये गए।

देर रात जारी किये गए चुनाव परिणामों में राम सिंह चौहान को राजकीय शिक्षक संघ का प्रदेश अध्यक्ष, रमेश पैन्यूली महामंत्री, लक्ष्मण सिंह सजवाण कोषाध्यक्ष, राजकुमार चौधरी उपाध्यक्ष तथा जगदीश सिंह विष्ट संयुक्त मंत्री चुने गए।

चुनाव परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामसिंह चौहान ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए शिक्षकों के साथ मिलकर संघर्ष किया जाएगा। प्रवक्ता हेडमास्टर के पद पर पदोन्नति स्थानांतरण प्रणाली को पारदर्शिता से लागू कराने समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।

चुनाव अधिकारी

मुख्य अधिकारी एडी माध्यमिक अधिकारी लीलाधर, सीईओ हेमलता भट्ट, सीईओ नैनीताल के एस रावत, खंड शिक्षा अधिकारी पोरस जंगपांगी, पीएल टम्टा, हिमांशु नौगाई, पुष्कर, धीरेंद्र कुमार पाठक थे।