देहरादून : उत्तराखंड में आज कोरोना का कहर टूट पड़ा। रविवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 239 नए मामले सामने आये हैं। जिनमे से सबसे ज्यादा 150 मामले अकेले हरिद्वार जिले से सामने आये हैं। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 4515 हो चुकी है। इससे पहले कल शनिवार को राज्य में कोरोना वायरस के 175 मामले सामने आये थे।
आज रविवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 239 नए मामले सामने आये हैं। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 4515 हो चुकी है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 69.01% है। अबतक राज्य में कुल 3116 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जबकि अब केवल 1311 एक्टिव मरीज अलग-अलग अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में उपचाराधीन हैं। वहीं अब तक 52 मरीजों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। इसके अलावा 36 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गये हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को विभिन्न लैबों से 2744 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 239 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जबकि 2505 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज मिले 239 मरीजों में से सबसे ज्यादा 150 कोरोना पॉजिटिव हरिद्वार जिले से सामने आये हैं, इसके अलावा देहरादून से 58, उधमसिंह नगर जिले से 13, नैनीताल से 07, उत्तरकाशी से 05, पौड़ी से 04,अल्मोड़ा तथा चमोली से एक-एक कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
देहरादून | 1107 |
नैनीताल | 691 |
उधमसिंह नगर | 729 |
टिहरी | 450 |
हरिद्वार | 691 |
पौड़ी | 186 |
अल्मोड़ा | 212 |
पिथौरागढ़ | 80 |
चमोली | 82 |
उत्तरकाशी | 110 |
बागेश्वर | 95 |
चंपावत | 74 |
रुद्रप्रयाग | 67 |
कुल | 4515 |