श्रीनगर गढ़वाल: पौडी जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीलम रावत द्वारा रेखा नेगी को पौडी जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष ने एक पत्र के माध्यम से उन्हें यह नियुक्ति दी है। नीलम रावत ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला की संस्तुति पर यह नियुक्ति दी गयी है। उन्होंने आशा व्यक्त की, कि जिला उपाध्यक्ष पर नियुक्त होने रेखा नेगी के द्वारा कांग्रेस को मजबूत करने सहित कांग्रेस की विचार धारा को जनजन तक पंहुचाने का काम किया जायेगा।
वहीँ महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पौड़ी की जिम्मेदारी मिलने पर वरिष्ठ कांग्रेसी रेखा नेगी ने शीर्ष नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला, प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी का आभार व्यक्त किया है। नेगी ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर वह संगठन को मजबूती देने का काम करेंगी।



