Ritu Khanduri became the first woman speaker of Uttarakhand Legislative Assembly

Ritu Khanduri Speaker of Uttarakhand Legislative Assembly : उत्तराखंड विधानसभा को आज पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष मिल गयी है। कोटद्वार से भाजपा विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी शनिवार को उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा की अध्यक्ष बन गई हैं। रितु खंडूरी को उत्तराखंड में निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। विपक्ष द्वारा कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किये जाने के बाद प्रोटेम स्पीकर बंशी धर भगत ने आज 12 बजे उनके नाम की घोषणा की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि।) ने उन्हें निर्वाचन अवधि तक के लिए अध्यक्ष नियुक्त किया है।

मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के राधाबल्लभ पुरम गांव के निवासी पूर्व मुख्यमंत्री, मेजर जनरल (रिटा.) भुवन चंद्र खंडूड़ी की पुत्री ऋतु खंडूड़ी का जन्म 29 जनवरी 1965 को नैनीताल में हुआ। ऋतु खंडूरी ने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की उसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन और दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। 56 वर्षीय ऋतु खंडूड़ी के पति राजेश भूषण बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वे वर्तमान में भारत सरकार में स्वास्थ्य सचिव के पद पर तैनात हैं।

ऋतु खंडूड़ी ने 2017 में पहली बार भाजपा की ओर से यमकेश्वर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा। और जीत हासिल की। उसके बाद अभी 2022 में वह कोंग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह नेगी के खिलाफ कोटद्वार सीट से चुनाव मैदान में उतरीं और अपने पिता की हार का बदला ले लिया।

ऋतु खंडूड़ी राज्य की 6वीं विधानसभा अध्यक्ष होगीं। उत्तराखंड में ऋतु से पहले पांच विधानसभा स्पीकर रह चुके हैं। राज्य के पहले स्पीकर प्रकाश पंत थे और पहले चुनाव के बाद यशपाल आर्य स्पीकर बने थे। उनके बाद हरबंस कपूर, गोविंद सिंह कुंजवाल और प्रेमचंद अग्रवाल उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रहे। इनमें से अग्रवाल इस बार पुष्कर धामी कैबिनेट में मंत्री बने हैं। गुरुवार को उत्तराखंड राज्य की पांचवीं विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष पद पर ऋतु खंडूरी भूषण ने नामांकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्रियों में प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य सहित कई विधायक मौजूद थे। ऋतु खंडूरी के पति राजेश भूषण बेंजवाल बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और केंद्र सरकार में स्वास्थ्य सचिव के पद पर तैनात हैं।

इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूड़ी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन है और यह मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान है। मातृशक्ति के रूप में हमें पहली महिला स्पीकर मिली है। हमारी विधानसभा उनके नेतृत्व में प्रगति के नए इतिहास रचेगी। मै उनको हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।