car-accident-in-rudrprayag

रुद्रप्रयाग: उत्तराखण्ड के रुद्र्पयाग में शुक्रवार को रुद्रप्रयाग-चोपड़ा मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ऑल्टो कार में एक बुजुर्ग व्यक्ति एवं दो बच्चे सवार थे। इस हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एक अल्टो कार रुद्रप्रयाग से चोपड़ा की ओर जा रही थी। रुद्रप्रयाग-चोपड़ा मोटरमार्ग पर सणगू सारी बैंड के पास पहुंचते ही वह कार अनियंत्रित होकर मदोला वाली सड़क पर 10 मीटर नीचे गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति सुरेन्द्र सिंह भंडारी पुत्र स्व नत्था सिंह भंडारी ग्राम थपलगांव उम्र 62 की मौके पर ही मौत हो गयी। वाहन में अन्य सवार शानू उम्र 9 वर्ष एवं वंश पुत्र सत्येन्द्र सिंह भंडारी उम्र 6 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। रास्ते से गुजर रहे अन्य वाहन सवार लोगों के साथ ही आस-पास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। और घायल बच्चों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर के लिए रैफर किया।

एसडीएम सदर देवानंद ने बताया कि मृतक का राजस्व पुलिस द्वारा पंचायतनामा भर दिया गया है। शनिवार को मृतक का पीएम किया जाएगा। इधर सूचना मिलते ही रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल के बाद अस्पताल जाकर सीएमओ और सीएमएस को बच्चों के बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की खबर के बाद भी प्रशासन, पुलिस और आपदा का राहत बचाव के लिए समय पर मौके पर न पहुंचना बड़ी लापरवाही है। जिसके लिए सम्बंधित लोगों के खिलाफ एक्सन लिया जाएगा।