martyr-in-terrorist-attack

पिथौरागढ़: नए साल के दूसरे ही दिन आज उत्तराखंड के साथ-साथ देशवासियों के लिए भी एक दुखद खबर है। प्राप्त सूचना के अनुसार उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के गांव उदयनगर निवासी असम राइफल के जवान गोपाल सिंह मेहरा  नगालैंड में आतंकी हमले में शहीद हो गए। उनकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मचा है। मूल रूप से गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ के निवासी गोपाल सिंह 1987 में असम राइफल में भर्ती हुए थे। गोपाल सिंह वर्तमान में नगालैंड में तैनात थे। बुधवार तड़के चार बजे लोबरा के पास आतंकियों से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से गोपाल सिंह शहीद हो गए।

बताया जा रहा है एक साल पहले उन्होंने रुद्रपुर में घर बनाया था। कुछ दिन पहले ही शहीद गोपाल सिंह रुद्रपुर अपने नए घर में आए थे। उनके तीन बच्चे हैं। एक लड़की की शादी हो चुकी है। एक लड़का पॉलीटेक्नीक की पढ़ाई कर रहा है और लड़की हाईस्कूल में है।, कल देर शाम तक पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की संभावना है। उनके बड़े भाई निर्मल मेहरा आसाम राइफल में ही सूबेदार हैं। तीसरे नंबर का भाई ठाकुर सिंह सेना में हैं। वह भी पुंछ में तैनात हैं। उनके पिता स्व. त्रिलोक सिंह भी असम राइफल में तैनात थे। पांच साल पहले उनका भी निधन हो गया था। उन्हें भी सेना में वीरता का पुरस्कार मिला था।

यह भी पढ़ें:

उत्तरांचल प्रेस क्लब के नव निर्वाचित सदस्यों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की