पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कल्जीखाल का डांगी गाँव स्वच्छता एवं सामाजिक सहभागिता के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहता है। सड़क हो या पानी की किल्लत, इस गाँव के लोगों ने हमेशा ही सामाजिक सहभागिता द्वारा स्वयं के संसधानों से गांव सभी समस्याओं का निकाला है। डांगी गाँव में आज भी 50 परिवार रहते है। हलांकि पारिवारिक  सदस्यों की संख्या काफी कम है। फिर भी गाँव के मौजूद लोग समाजिक कार्यो हमेशा एकजुट रहते हैं।

बढ़ती गर्मी और नियमित बारिश न होने पर डांगी के ग्रामीणों ने आज निर्धारित दिवस पर प्राकृतिक जल स्रोतों को रख रखाव कर स्रोतों अंदर सफेद मिट्टी (कमेड़ा) का लेप लगाकर प्राकृतिक जल स्रोतों को संजीवनी देने का काम किया। इसके लेप से पानी का रसाव कम हो जाता औऱ स्रोतों में पानी की मात्रा बढ़ जाती है। हलांकि “हर घर नल हर घर जल”, जल जीवन मिशन योजना के तहत बेशक गांव गांव में नल बिछे हो, लेकिन ग्रामीण आज भी प्राकृतिक स्रोतों पर ही निर्भर है।

निर्धारित दिवस पर महिलाओं ने सामाजिक कार्यकर्ता एवं जल प्रहरी जगमोहन डांगी ने नेतृत्व में आज स्वच्छता अभियान एवं प्राकृतिक जल स्रोतों का सवंर्धन एवं सरंक्षक के लिए हमेशा सहयोग करने की संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान भगवान सिंह चौहान, पूर्व सैनिक शिशुपाल सिंह चौहान, शिक्षक धीरज सिंह चौहान, युवा मंगल दल अंकित नेगी एवं आशीष चौहान, कांता देवी, शुशीला देवी, सर्वेस्वरी देवी, पुष्पा देवी, अनुसूइया देवी, दमयंती देवी, रेखा देवी, अंजली एवं वृंदा रावत आदि सहित दो दर्जन महिलाओ ने इस स्वच्छता अभियान में भाग लिया।