सतपुली : बीते शनिवार को एक स्थानीय निवासी ने थाना सतपुली में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि तीरथ सिंह नाम के युवक ने उनकी नाबालिक पुत्री के साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना सतपुली में पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट पंजीकृत की गयी। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु. पी. रेणुका देवी द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष लाखन सिंह के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक दीपा शाह मय पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा रविवार 5 दिसम्बर को अभियुक्त तीरथ सिंह को बस अड्डा सतपुली के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा अभियुक्त की आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीमः 1. महिला उपनिरीक्षक दीपा शाह,2. आऱक्षी 330 ना0पु0 देशराज
जगमोहन डांगी