सतपुली : नयारघाटी सतपुली को हंस फाउंडेशन के प्रेरणाश्रोत माता मंगला और भोले जी महाराज द्वारा निःशुल्क शिक्षा की सौगात दी गई है। सभी को शिक्षा और सबका स्वास्थ्य मिशन के तहत हंस कल्चरल सेंटर दिल्ली द्वारा नगर पंचायत सतपुली की हंस सनराइज चिल्ड्रन एकेडमी को निशुल्क शिक्षा की बहुमूल्य सौगात मिली. जिसमे पढने वाले सभी विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा प्राप्त होगी।
इस मोके पर विद्यालय के प्रबंधक बी प्रसाद बिजल्वाण ने हंस सनराइज चिल्ड्रन एकेडमी सतपुली में नयारघाटी के विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने पर माता मंगल, भोले जी महाराज और हंस कल्चरल सेंटर दिल्ली का आभार प्रकट किया।
मनीष खुगशाल ‘स्वतन्त्र’



