Savita Kanswal climbed Mount Everest

उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी के अंतर्गत भटवाडी ब्लॉक के लौंथरु गांव की 24 साल की सविता कंसवाल ने दुनिया का सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848.86 मीटर) फतह कर जिले के साथ अपने प्रदेश और देश का नाम ऊँचा किया है। सविता ने नेपाल की एक एक्सपीडिशन कंपनी की मदद से तीन अन्य साथियों के साथ बीते 12 मई की सुबह नौ बजे एवरेस्ट का सफल आरोहण किया है। बता दें कि सविता ने इससे पहले भी कई चोटियां पर सफल आरोहण किया है।

गत वर्ष एवरेस्ट मैसिफ अभियान के तहत सविता कंसवाल ने गंगोत्री हिमालय क्षेत्र की नामचीन चोटियों के साथ ही दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) का सफल आरोहण किया। माउंट ल्होत्से पर तिरंगा लहराने वाली सविता कंसवाल भारत की दूसरी महिला पर्वतारोही है।

भटवाड़ी ब्लाक के लौंथरू गांव के किसान परिवार में जन्मी सविता कंसवाल (25) का जीवन संघर्ष से भरा रहा है। चार बहिनों में सबसे छोटी सविता के पिता राधेश्याम कंसवाल और मां कमलेश्वरी ने खेती बाड़ी से ही परिवार का पालन पोषण किया। सविता ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की। उन्हें बचपन से ही साहसिक खेलों का शौक रहा। सविता ने 2013 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी से पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स किया। जिसके कुछ समय बाद एडवांस और सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स के साथ पर्वतारोहण प्रशिक्षक का कोर्स भी किया।

सविता अब तक इन प्रमुख चोटियों का आरोहण कर चुकी है।

  • माउंट एवरेस्ट (86 मीटर) नेपाल
  • ल्होत्से (8516 मीटर) : नेपाल
  • त्रिशूल (7120 मीटर) : उत्तराखंड
  • हनुमान टिब्बा (5930 मीटर) : हिमाचल प्रदेश
  • कोलाहाई (5400 मीटर) : जम्मू-कश्मीर
  • द्रौपदी का डांडा (डीकेडी) (5680 मीटर) : उत्तराखंड
  • तुलियान (5500 मीटर) : जम्मू-कश्मीर
  • लाबूचे (6119 मीटर) : नेपाल
  • चंद्रभागा (6078 मीटर) : हिमाचल प्रदेश