श्रीनगर : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में गुरुवार को विज्ञान सर्कल और गणित सर्कल की विभिन्न गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्या सुमन लता पंवार ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विज्ञान एवं गणित आधारित गतिविधियाँ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और तार्किक सोच को सुदृढ़ करती हैं।

छात्राओं ने विज्ञान एवं गणित के सिद्धांतों पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए। इसके बाद विज्ञान और गणित क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसका संचालन डॉ. सरिता उनियाल, प्रियंका पंत, मंजू जुयाल एवं डिम्पल ने किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई।

परिणाम इस प्रकार रहे.

  • गणित (सीनियर वर्ग): किरन प्रताप प्रथम, आयुषि द्वितीय, शालिनी तृतीय।
  • विज्ञान (जूनियर वर्ग): निमरित प्रथम, रवीना द्वितीय, मदीहा तृतीय।
  • विज्ञान (सीनियर वर्ग): तन्वी प्रथम, गुंजन द्वितीय, अपर्णा तृतीय।

कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।