Science-Exhibition-Competition

श्रीनगर गढ़वाल : जिला विज्ञान क्लब टिहरी गढ़वाल द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस-2021 के अवसर पर, राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर (टिहरी गढ़वाल) में पोस्टर विज्ञान, गीत विज्ञान,  ड्रामा विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन देवप्रयाग विधायक विनोद कण्डारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष, नगर पंचायत कीर्तिनगर उपस्थित थे।

खण्ड शिक्षा अधिकारी कीर्तिनगर डा. सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कार्यक्रम की रुप रेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में जनपद के 5 विकासखण्डों के कुल 86 छात्र/छात्राओं ने पेंटिंग प्रतियोगिता, 77 छात्र/ छात्राओं ने विज्ञान गीत प्रतियोगिता, 6 विज्ञान ड्रामा की टीम के 35 छात्र/छात्राओं एवं विज्ञान/ गणित प्रदर्शनी में 30 बच्चों ने अपने नवाचारी प्रदर्शिनियों/ माडल को प्रदर्शित किया। पोस्टर प्रतियोगिता में सत्यम, कक्षा -11, मन्दिर इंटर कॉलेज ढा़लवाला, नरेंद्र नगर ने प्रथम स्थान, विज्ञान ड्रामा में राजकीय इंटर कॉलेज पिपलीधार ने प्रथम स्थान व अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में जतिन पेटवाल, राजकीय इंटर कॉलेज रजाखेत, जाखणीधार प्रथम व अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान गीत में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज जखंड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में विजय राम गोदियाल (पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कीर्तिनगर) थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य परशुराम सेमवाल एवं ब्लॉक विज्ञान समन्वयक डा. विजय मोहन गैरोला ने सभी का आभार व्यक्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र/ स्मृति चिन्ह् देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. राम गोपाल गंगवार, आलोक गौतम व राजकीय शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष राजेश सेमवाल, कुमार गौरव नौटियाल, किशोरी सिंह, डा. अशोक बडोनी, विपिन नौटियाल, डा. दीपक जोशी, चतर सिंह लिंगवाल, मीना भण्डारी, सरिता तिवारी, गीता चौहान, संदीप मैठाणी, दुर्गेश सती, अमिता नेगी, विनोद बडोनी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के समापन सत्र में जनपद विज्ञान समन्वयक टिहरी गढ़वाल अलख नारायण दुबे ने कार्यक्रम के आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में सभी शिक्षकों का व मुख्य रूप से एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी चतर सिंह लिंगवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल के नवोन्मेषी, विचारों के कारण बच्चों को अपनी अभिव्यक्ति का एक अवसर प्रदान किया गया। लम्बे समय बाद, सुखद अनुभूति हुई।  कार्यक्रम का संचालन कमलेश चंद्र जोशी, प्रवक्ता रसायन विज्ञान, कीर्तिनगर ने किया।