gic-kanskhet

कल्जीखाल : पौड़ी जनपद के कल्जीखाल ब्लॉक के अंतर्गत बृहस्पतिवार को आदर्श राजकीय इण्टर कालेज कांसखेत में नशा मुक्त देव भूमि “संकल्प” पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। उतराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशों के अनुपालन में बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के पीएलबी जगमोहन डांगी द्वारा नशा पीड़ितों को विधिक सहायता, नशा उनमूलन एवं नशा पीड़ितों के पुनर्वास हेतु जन जागरूकता के लिए आदर्श राजकीय इण्टर कालेज कांसखेत में आयोजित संगोष्ठी में विद्यार्थियों को नशीले पदार्थो के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव एवं सामाजिक हानि पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें बताया गया कि अगर आपको अपने आस-पास के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का नशा करता हुआ या नशीली वस्तुओं की बिक्री करता हुआ कोई दिखाई देता है तो उसका विरोध करे। gic-kanskhet

आजकल बड़े-बड़े स्कूल, कालेजो में युवाओं के अन्दर नशे की प्रवृति दिन प्रति दिन बढ़ रही है। बीड़ी, तम्बाकू, गुटका, खैनी, भांग, नीद की गोलियां, व्हाइटनर, सौल्युसन, नाखून पोलिस, पैट्रोल, पेंट आदि का नशा प्रयोग किया जाता है। जिसकी चपेट में युवा वर्ग ज्यादा आ रहा है। नशे का  दुष्प्रभाव मन मस्तिक पर ज्यादा पड़ता है। जिससे कई बार पीड़ित डिप्रेशन में आ जाते है। और आत्महत्या तक करने को मजबूर हो जाते है। इस वजह से पीड़ित का परिवार भी संकट में आ जाता है। “नशा मुक्त देवभूमि  संकल्प पर कुमारी अर्पिता, कुमारी किरण, प्रेणा, खुशबू, सुमित रावत, नवीन कुमार आदि ने संकल्प लेकर सभी को नशा से बचने और इसका न सेवन करने को लेकर अपने-अपने विचार रखे। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोहम्मद कदीर ने की। जबकि संचालन हेमंत मोहन नैथानी ने किया। इस अवसर पर भुवनचंद रावत, सुदामा प्रसाद कपटियाल, गोपाल सिंह बेदी, धीरेंद्र सिंह रावत शिक्षक एवं पीटीए अध्यक्ष रणबीर सिंह आदि मौजूद थे।