नई दिल्ली : वैश्विक हिमालय संगठन (आह्वान) द्वारा रविवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित उत्तराखण्ड सदन में ‘हिमालय बचाओ-गंगा बचाओ’ ‘भविष्य की चुनौतियाँ और हमारी भूमिका’ विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय के साथ उत्तराखंड समाज के विभिन्न विशेषज्ञ, पर्यावरणविद, सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत हिमालय व गंगा से संबंधित मुद्दों पर कार्य कर रहे लोगों ने अपने विचार रखे एवं चिंचन और मंथन किया।

himaalay bachao-ganga bachao

इस अवसर पर संगोष्ठी में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय के अलावा, गढ़वाल हितेशणी सभा के अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट, अनिल पंत, आजाद नेगी, अर्जुन राणा, उदय राठी, रेनू उनियाल समेत कई  सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पर्यावरणविदों ने भाग लिया।