shweta bisht kavyaratn samman

शब्द सृजन द्वारा आयोजित भारत रत्न काव्य ग्रन्थ का हिन्दी भवन न्ई दिल्ली में भव्य आयोजित कार्यक्रम के साथ लोकार्पण हुआ। जिसमेँ राष्ट्रीय स्तर के नामीचीन साहित्यकारोँ ने प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड से राजकीय बालिका इन्टर कालेज पौड़ी गढ़वाल में सँस्कृत विषय- में कार्यरत शिक्षिका श्वेता बिष्ट को काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। सँस्था के सँयोजक डा. राजीव पाण्डे ने कहा कि श्वेता बिष्ट सम सामयिक बिषयोँ पर साहित्य सृजन करके आम जनमानस में महत्वपूर्ण सन्देश देने का कार्य करती रहती हैं।

श्वेता बिष्ट के सम्मानित होने पर बाल प्रतिभा सम्मान समारोह परिषद के निदेशक डाँ. अखिलेश चन्द्र चमोला ने बधाई देते हुये कहा कि देश की राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होने पर श्वेता बिष्ट ने शिक्षक समुदाय के गौरव मेँ वृद्वि करने के साथ ही सँस्था का नाम रोशन किया है। इसके लिए ये निस्सन्देह बधाई की पात्र हैं।