Chaman Singh Negi dies in road accident

नई टिहरी : उत्तराखंड समाज के लिए दुख भरी खबर है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं गढ़देशीय भ्रातृ मण्डल दिल्ली के पूर्व कोषाध्यक्ष चमन सिंह नेगी का कल रात सड़क हादसे में निधन हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात टिहरी गढ़वाल के जाखणीधार विकासखण्ड के अंतर्गत पिपलडाली-कफलोग ग्रामीण मोटर मार्ग कफलोग के भोला बैंड के पास एक बैगनार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग दो सौ मीटर नीचे खाई मे गिर गई। जिसमें कार चालक चमन सिंह नेगी पुत्र जवाहर सिंह नेगी, उम्र-44 वर्ष, ग्राम कफलोग पट्टी धारमंडल गंभीर रूप से घायल हो गए, आसपास के लोगों द्वारा उन्हें पीएचसी रजाखेत ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार चमन सिंह गांव मे मकान बना रहे थे, कल मकान का लेंटर पड़ा था जिसके बाद वे देर रात लेबर को छोड़कर अपने घर को लौट रहे थे। तभी उनके साथ यह घटना घटी।

बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता चमन सिंह नेगी दिल्ली में गढ़देशीय भ्रातृ मण्डल के अलावा गढ़वाल गढ़वाल हितैषिणी सभा के भी सक्रिय सदस्य थे। उनके आकस्मिक निधन पर गढ़देशीय भ्रातृ मण्डल के उप संरक्षक महावीर सिंह राणा, अध्यक्ष महावीर सिंह नेगी, बिजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह रावत, राकेश डंडरियाल, सुरेन्द्र सिह, विनोद नौटियाल, कुलदीप केमवाल, नरेंद्र सिंह कंडारी, लक्ष्मण सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पंत ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

गढवाल हितैषिणी सभा के कर्मठ सदस्य थे चमन नेगी, सभा के कार्यकर्ताओं ने जताया गहरा शोक

गढवाल हितैषिणी सभा ने अपने सदस्य चमन नेगी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गढवाल हितैषिणी सभा के महासचिव भाई पवन कुमार मैठाणी ने कहा कि चमन नेगी के असमय जाने से उत्तराखंड समाज को भारी क्षति पहुंची हैं। सन 2013 से लेकर 2018 तक चमन नेगी गढ़वाल हितैषिणी सभा की विभिन्न कार्यकारिणीयों के हिस्सा रहे, समाज के कुछ करने का जज्बा हमेशा दिल में रहता था, जोशीले तो थे ही। इस घटना ने हम सबको झकझोर के रख दिया। चमन नेगी के पिताजी जवाहर सिंह नेगी जी भी गढवाल हितैषिणी सभा के पूर्व पदाधिकारी रहे हैं। मैं परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। साथ ही शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं।