Ankita Murder Case : देवभूमि उत्तराखंड में एक बेटी के साथ हुयी जघन्य अपराध की घटना से पूरे राज्यवासियों ने जबरदस्त उबाल है। लोगों की मांग है इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाये, तभी जाकर उस बेटी के परिवार को इंसाफ मिल पायेगा। इसके साथ ही लोगों का गुस्सा उस राजस्व कर्मचारी पर भी है जिसने पीडिता के पिता की शिकायत लिखने के बजाय आरोपियों की शिकायत को तरजीह दी। जिसके बाद से राज्य में राजस्व पुलिस की व्यवस्था सवाल उठने लगे हैं।
इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने उत्तराखंड में राजस्व पुलिस की व्यवस्था को तत्काल खत्म करने की मांग की। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने राज्य में राजस्व पुलिस की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का अनुरोध किया। साथ ही राजस्व पुलिस के बजाय सामान्य पुलिस बल के थाने-चौकियां बनाने का अनुरोध किया है।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पत्र में कहा कि आज के आधुनिक युग में सामान्य पुलिस विभाग में पूरे देश में एक राज्य से दूसरे राज्य में पीड़ित जीरो एफआइआर दर्ज कराकर अपनी शिकायत पंजीकृत करा सकता है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऋषिकेश शहर से मात्र 15 किमी की दूरी पर राजस्व पुलिस, जिसके पास पुलिस के आधुनिक हथियार तथा जांच के लिए किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त नहीं है, वे जांच कर रहे हैं। यह जानकर अत्यन्त ही पीड़ा हुई।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गंगा भोगपुर (यमकेश्वर) यदि सामान्य पुलिस बल कार्य कर रहा होता तो निश्चित रूप से अंकिता आज हमारे बीच होती और आम जनता में सरकारी कार्यप्रणाली के प्रति इतना रोष व्याप्त नहीं होता।
अंकिता हत्याकांड में आरोपित पुल्कित आर्या का रिसॉर्ट पौड़ी जनपद के वनंतरा रिसार्ट गंगा भोगपुर, यमकेश्वर में है। यह राजस्व पुलिस क्षेत्र में पड़ता है। यह मामला नागरिक पुलिस को हस्तांतरित होने से पूर्व राजस्व पुलिस तक पहुंचा था परन्तु राजस्व पुलिस ने’ इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम से अनुरोध किया प्रदेश में जहां कहीं भी राजस्व पुलिस की व्यवस्था चली आ रही है, को तत्काल समाप्त कर सामान्य पुलिस बल के थाने और चौकी स्थापित करने का आदेश जारी किया जाए।