Srinagar CO Shyam Dutt Nautiyal will get the President's Police Medal

श्रीनगर गढ़वाल : गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2023 को श्रीनगर के क्षेत्राधिकारी (CO) श्याम दत्त नौटियाल को राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत किया जायेगा। अपनी ईमानदार, कर्मठ पुलिस कर्मी की छवि के चलते सीओ श्याम दत्त नौटियाल श्रीनगर शहर में काफी लोकप्रिय है। उन्हें यह पुरस्कार मिलने की खबर से श्रीनगर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

श्याम दत्त नौटियाल को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर श्रीनगर के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। तहसील चकराता देहरादून के ग्राम खत-अठ्ठगांव के रहने वाले श्याम दत्त नौटियाल 25 मई 2020 से पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर में कार्यरत हैं। वर्ष 2016 में उन्हें सराहनीय सेवा पदक, वर्ष 2022 में गृह मंत्री भारत सरकार के अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

उन्हें यह सम्मान मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश पैन्यूली, उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी। भाजपा के श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाणस, प्रेस क्लब श्रीनगर के अध्यक्ष श्री कृष्ण उनियाल, छात्र नेता देवकांत, रामप्रकाश, रॉबिन सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।