श्रीनगर: श्रीनगर के रामलीला मैदान में शुक्रवार को नवनिर्वाचित महापौर आरती भंडारी और पार्षदों का शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। अपर जिलाधिकारी पौडी अनिल कुमार गबरियाल ने नगर निगम श्रीनगर की पहली मेयर आरती भंडारी और 40 पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए रामलीला मैदान में उत्तराखण्ड की महान विभूतियों तीलू रौतेली, हेमवती नंदन बहुगुणा, पंथ्या दादाख् माधो सिंह भंडारी, मौला राम तोमर, बैरिस्टर मुकुंद लाल, भोला दत्तकाला, दंद्रमणी बडोनी, वीरचन्द्र सिंह गढवाली की चित्र लगा शपथ ग्रहण समारोह में एक विशेष स्थान दिया गया।

इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह स्थल रामलीला मैदान व बाजार को भगवामय कर दिया गया। गौरतलब है कि नवनिर्वाचित मेयर आरती भंडारी व उनके पति लखपत भंडारी की पहचान सनातनी के रूप में प्रदेशभर मे है। इसलिये शपथ ग्रहण स्थल व बाजार को भगवा रंग से रंग दिया गया। वहीं शपथ ग्रहण की शुरूवात वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ की गई। वहीं कार्यालय पंहुच कर भी विधिवत पूजा अर्चना के बाद उन्होनें पद भार ग्रहण किया।

इस मौके पर महापौर आरती भंडारी ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने जो वायदे किए थे, उन्हें तत्परता और पूरी निष्ठा के साथ पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम में शामिल गांवों का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है। जिसके लिए वह जल्द ही धरातल पर उतर कार्य शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि श्रीनगर को ग्रीन सीटी बनाने का जो संकल्प लिया है उसे वह पूरा करके दिखायेगी। इसके पश्चात नगर निगम में हवन यज्ञ के साथ महापौर ने पदभार ग्रहण किया।

शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम सभागार में निगम की पहली बैठक आहुत की गई। बैठक में वाल्मीकि चौक बनाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही पार्षदों से समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की गई। वहीं शपथ ग्रहण समारोह में भी बडी संख्या में लोग पंहुचे थे। इस मौके पर नगर आयुक्त नुपूर वर्मा, नगर सहायक आयुक्त रविराज बंगारी, गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ नैथानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन, कृष्णानंद मैठाणी, अर्जुन भंडारी, राकेश ध्यानी, दिनेश असवाल सहित बडी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।