Srishti Chauhan became lieutenant in CDS OTA

पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी गढ़वाल की सृष्टि चौहान कंबाइड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस-II) ओटीए (महिला) में ऑल इंडिया 17 रैंक के साथ लेफ्टिनेंट चुनी गई हैं। सृष्टि चौहान मूल रूप से कल्जीखाल ब्लॉक के डांगी गाँव की रहने वाली हैं। वर्तमान में उनका परिवार अजबपुर खुर्द, देहरादून रहता है। सृष्टि के पिता विनोद चौहान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। और माता श्रीमती उमा देवी चौहान गृहणी हैं। सृष्टि के दादा जी स्वर्गीय नथी सिंह चौहान पूर्व सैनिक थे। सृष्टि लेफ्टिनेंट बनने पर परिवार के साथ पूरे गांव में भी खुशी की लहर है। सृष्टि संभवतः इस क्षेत्र की पहली बेटी है जो सीडीएस की परीक्षा पास कर लेफ्टिनेंट चुनी गई हैं।

समाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने बताया कि सृष्टि की यह उपलब्धि हमारे गांव ही नही अपितु पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात हैं। उनके लेफ्टिनेंट बनने पर उनके परिवार को हर जगह से बधाईयां मिल रही हैं।

सृष्टि ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट व्राइटलैंड स्कूल देहरादून से किया है। उसके बाद उन्होंने पंत नगर विश्वविद्यालय से डाइटिशियन से स्नातक पास करने के बाद देश की सेवा करने का मन बनाया। और कंबाइड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस-II) 2020 में ओटीए (महिला) में ऑल इंडिया 17 रैंक के साथ लेफ्टिनेंट चुनी गई हैं।

जगमोहन डांगी