Stampede on Mansa Devi temple

Haridwar Mansa Devi Temple: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक किसी ने करंट फैलने की अफवाह फैला दी। इस घटना के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 29 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, मनसा देवी मंदिर में करंट लगने की अफवाह से भगदड़ मची।

वहीं, घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि हरिद्वार मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही।

शुरुआती तौर पर सामने आया है कि सीढ़ियों पर बहुत अधिक भीड़ थी और अचानक वहां कुछ लोगों को करंट लगने की अफवाह फैल गई। करंट का हल्ला सुन लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसा उस जगह पर हुआ है जहां से प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर के लिए चढ़ाई शुरू होती है। इसे राम प्रसाद की गली के रूप में जाना जाता है। सावन का महीना होने की वजह से हरिद्वार में हर दिन करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के बाद मनसा देवी के दर्शन के लिए जाते हैं। कुछ श्रद्धालु रोपवे और बाकी सीढ़ियों के सहारे मंदिर तक पहुंचते हैं।

हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ की घटना में 6 लोगों की मौत और 29 लोग घायल हो गए। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने घटना में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद राहत बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी है। वहीं हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल घटना पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान, जांच के आदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया। प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश भी दिए हैं।

मृतकों की सूची

  1. आरुष पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र 12 वर्ष, निवासी-सौदा बरेली उत्तर प्रदेश।
  2. विशाल पुत्र नंदन सिंह, उम्र-19 वर्ष, निवासी धनौरी स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश।
  3. विक्की पुत्र रिक्का राम सैनी, उम्र 18 वर्ष ग्राम विलासपुर थाना – विलासपुर कैमरी रोड़ नगलिया कला मजरा रामपुर उत्तर प्रदेश।
  4. विपिन सैनी पुत्र रघुवीर सिंह सैनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी वसुवाखेरी काशीपुर उत्तराखंड
  5. वकील पुत्र भरत सिंह निवासी मीहतलवाद, जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश।
  6. शान्ती पानी रामभरोसे बदायूं उत्तर प्रदेश।

घायलों का विवरण:    

  1. इन्द्र पुत्र महादेव निवासी रिसालू रोड़ पानीपत।
  2. दुर्गा देवी पत्नी श्री निर्मल, उम्र 60 वर्ष, निवासी दिल्ली।
  3. शीतल पुत्र, उम्र-17 वर्ष, तेजपाल निवासी रामपुर उत्तरप्रदेश।
  4. भूपेन्द्र पुत्र मुन्ना लाल, उम्र 16 वर्ष, जिला बदायूं।
  5. अर्जुन पुत्र सूरज, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
  6. कुमारी कृति पुत्री उमेश शाह, उम्र 6 वर्ष, मोतीहारी विहार।
  7. राज कुमार पुत्र निदेश शाह, उम्र 14 वर्ष, मोतिहारी विहार।
  8. अजय पुत्र संजय, उम्र 19 वर्ष, बडियारपुर विहार।
  9. रोहित शर्मा, पुत्र कमलेश शर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जिला मैनपुरी।
  10. विकास पुत्र प्रेमपाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरेली कैण्ट उत्तर प्रदेश।
  11. काजल पुत्री अर्जुन, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादबाद।
  12. अराधना कुमारी पुत्री विनोद शाह, 5 1/2 वर्ष निवासी भागलपुर विहार।
  13. विनोद शाह पुत्र रोहित शाह, उम्र 35 वर्ष, भागलपुर विहार।
  14. निर्मला पत्नी पंकज कुमार, उम्र 30 वर्ष शीशगढ़ बरेली।
  15. विशाल पुत्र छेदा लाल, उम्र 21 वर्ष रामपुर।
  16. अनुज पुत्र अर्जुन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
  17. एकांक्षी पुत्री संजीव कुमार, उम्र-4 वर्ष, धामपुर उत्तर प्रदेश।
  18. संदीप पुत्र रमेश कुमार, उम्र-25। मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।
  19. रोशन लाल पुत्र एवं पता अज्ञात।
  20. दीक्षा पत्नी निवासी रामपुर।
  21. अजय कुमार पुत्र सहदेव कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी मुंगेर विहार।
  22. मनोज सना पुत्र भूरिया, उम्र-30 वर्ष, जिला बरेली उत्तर प्रदेश।

सीएम धामी ने जताया दुख

हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।