पौड़ी : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत के पौड़ी पहुंचने पर आज कर्मचारियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने संगठन से जुड़े कर्मचारियों व पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में विक्रम सिंह रावत ने बताया कि संगठन द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु पेंशन प्रकाश पदयात्रा चलाई जा रही है, जो प्रदेश के सभी जिलों से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा एकजुट होकर सरकार के ऊपर दबाव बनाए जाने की तैयार की जा रही है। पद यात्रा के समापन के बाद एक भव्य आयोजन संगठन द्वारा प्रदेश में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से सरकार को अपनी 1 सूत्रीय मांग को मनाने के लिए विवश किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्मचारियों के हितों को देखते हुए जरूर उन्हें पुरानी पेंशन का तोहफा देंगे।

इस दौरान संगठन के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल, मंडलीय अध्यक्ष जयदीप रावत, मुकेश राणा, मनीष उनियाल, अनिरुद्ध रावत, धीरेंद्र सिंह, गौरव नवानी, मनवीर रावत, शरीफ अहमद, जंगवीर कैंतुरा, विजयपाल रावत, प्रवेन्द्र रावत, रंजीत सिंह आदि शामिल रहे।