देहरादून: स्वतंत्रता दिवस के आगमन पर दूरदर्शन केन्द्र देहरादून द्वारा राज्य स्तरीय काव्य गोष्ठी आयोजित की गयी। इस रिकॉर्डिंग का कल दस अगस्त सांय साढ़े पांच बजे प्रसारण किया जायेगा। कवि गोष्ठी में रुड़की से ओज के वरिष्ठ कवि सुबोध पुण्डीर सरित्, श्रीनगर गढ़वाल से नीरज नैथानी, देहरादून से राकेश चंद्र जुगराण, वीरेन्द्र डंगवाल पार्थ, श्रीकांत शर्मा, गुप्त काशी से उपसना सेमवाल, देहरादून से ममता जोशी ने काव्य पाठ किया।
कवि गोष्ठी का प्रभावशाली संचालन उपासना सेमवाल ने किया। इस अवसर पर दूरदर्शन केन्द्र देहरादून के निदेशक शिव राज सिंह को ‘हिमालय में पथारोहण’ पुस्तक तथा ‘शिखरों के स्वर’ काव्य संग्रह भेंट की गयी।