देहरादून: राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने अध्यक्ष पद से त्याग पत्र दे दिया है। बताया गया है कि उन्होंने कुछ जिला और कुछ प्रांतीय पदाधिकारियों के व्यवहार से क्षुब्ध होकर अपने पद से त्याग पात्र दिया है।
प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली को भेजे त्यागपत्र में राम सिंह चौहान ने अपनी पीड़ा को बयां करते हुए लिखा है कि शिक्षकों की विभिन्न मांगों को प्रांतीय कार्यकारिणी ने मजबूती से सरकार के सम्मुख रखा। कुछ प्रकरणों का समाधान भी हुआ। कई प्रकरणों पर पर तेजी से समाधार की ओर बढ़ रहे हैं। बावजूद इसके कुछ जिलों और कुछ प्रांतीय पदाधिकारी सस्ती लोकप्रियता के लिए संगठन के विरोध में काम कर रहे हैं। इससे संगठन में दिख रहे मत भिन्नता का लाभ सरकार और विभाग उठा रहा है और शिक्षकों के प्रकरणों के निस्तारण में विलंभ हो रहा है।
राम सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे पदाधिकारियों को कई बार समझाया भी जा चुका है। बावजूद इसके हालात नहीं बदल रहे हैं। ऐसे में संगठन को लीड करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में वह राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देना ही उचित समझते हैं।
प्रांतीय महामंत्री के द्वारा चौहान के त्यागपत्र की पुष्टि की गई है। प्रांतीय महामंत्री का कहना है कि इसको लेकर संगठन के अध्यक्ष राम सिंह चौहान से बात की जाएगी और संगठन को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। जो लोगो संगठन के खिलाफ बात कर रहे हैं उनके खिलाफ कर्रवाई की जाएगी।