tushar Chauhan arrested in paper leak case

UKSSSC पेपर लीक मामले में STF ने उधमसिंह नगर में तैनात उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल विनोद जोशी को गिरफ्तार किया है। विनोद इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार न्यायालय में कनिष्ठ सहायक रहे मनोज जोशी का भाई है। उस पर भी अपने भाई के साथ मिलक कई अभ्यर्थियों को पेपर सॉल्व कराने एवं कार से अभ्यर्थियों को छोड़ने का आरोप है। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में अब तक 31 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों, गवाहों के बयानों एवं साक्ष्यों के आधार पर गुरुवार को विनोद जोशी पुत्र रमेश जोशी निवासी सितारगंज उधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया गया। बताया कि विनोद जोशी वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में जनपद उधमसिंह नगर में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। आरोपी का भाई मनोज जोशी, जो कनिष्ठ सहायक के पद पर था एवं पूर्व में गिरफ्तार होकर वर्तमान में जेल में है।

आरोपी विनोद जोशी ने अपने भाई के साथ मिलकर वीडीओ, वीपीडीओ भर्ती में कई अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक रात पहले काशीपुर के कुंडेश्वरी में एक घर उपलब्ध कराया था। जहां पर गैंग से जुड़े अन्य परीक्षा माफिया द्वारा परीक्षार्थियों को रात में पेपर हल करवाया और अपनी कार से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया गया।