monsoon holiday in uttarakhand schools

Monsoon Vacation in Uttarakhand Schools: मानसून के मौसम में सबसे ज्यादा आपदा प्रभावित राज्यों में से एक उत्तराखंड में अब छात्रों तथा शिक्षकों को मानसून की छुट्टियाँ भी मिलेंगी. प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि मानसून के दौरान छात्रों और शिक्षकों को होने वाली समस्याओं को देखते हुए ही मानसून अवकाश शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसका दायरा 10 दिन का रखा जा सकता है।

राजकीय शिक्षक संघ के साथ बैठक में शिक्षा मंत्री के समक्ष एक महिला पदाधिकारी मे मानसून में अवकाश को लेकर विषय उठाया था। जिस पर शिक्षा मंत्री ने यह फैसला लिया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मानसून के दौरान काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मानक के अनुसार एक वर्ष में कम से कम 220 दिन तक स्कूलों में पढ़ाई होनी चाहिए। मानसून के दौरान अक्सर विद्यालयों में अवकाश रखना पड़ता है। छात्रों और शिक्षक की सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद जरूरी भी है। इसलिए सरकार ने मानसून अवकाश लागू करने का निर्णय लिया है। मानसून, अतिवृष्टि की अवधि तय करने के लिए मौसम विभाग से भी तालमेल किया जाएगा। जिससे अवकाश का सही समय पर उपयोग किया जा सके।

मानसून अवकाश मिलने के बाद से शिक्षक-छात्रों को इस अवधि में 16 दिन के अवकाश की सुविधा मिल जाएगी। दरअसल, हर जिले में डीएम और स्कूल प्रधानाचार्य को तीन तीन दिन के अवकाश अपने विवेक के अनुसार रखने का अधिकार है।