पौड़ी: विकास खंड कल्जीखाल अंतर्गत राइका पुरियाडांग विद्यालय में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिट में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को वीर पुरिया नैथानी ट्रस्ट द्वारा छात्रवृत्ति के तौर पर नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर आज राइका पुरियाडांग विद्यालय में एक छात्रवृति सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। जिसमें वीर पुरिया नैथानी ट्रस्ट द्वारा 2024-25 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभावान छात्र छात्राओं को वीर पुरिया नैथानी ट्रस्ट के संस्थापक निर्मल नैथानी एवं अध्यक्ष सुनील कुमार नैथानी द्वारा छात्रवृति के तौर पर नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। हाईस्कूल सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कुमारी रिषिका ने 447 अंक 89.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुमारी दीया ने 380 (76 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अनुष्का नैथानी ने 361 (72.20%) अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही इण्टरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कुमारी कंचन शाह प्रथम, महक द्वितीय, कुमारी साक्षी थपलियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ट्रस्ट ने विगत वर्ष कल्जीखाल विकास खंड में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला राउमा कन्या विद्यालय घंडियाल और वर्तमान में कक्षा 12वीं के छात्र शुभम रावत को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया। ट्रस्ट द्वारा वीर पुरिया नैथानी पर वीर गाथाओं पर आधारित कुछ पुस्तकें भी विद्यालय की लाइब्रेरी में रखने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य को सौंपे गए।
इस अवसर पर समाजिक एवं पराविधिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी ने भी छात्र छात्राओं को उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार छात्र छात्राओं के लिए विधिक जागरूकता एवं साक्षरता के तहत छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके सरंक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015), नालसा के प्लान ऑफ ऐक्शन के तहत और नालसा द्वारा बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी सेवाएं 2024 जिसका उद्वेश्य दिव्यांग बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना उनकी पहचान कर नालसा तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन जागरूक किया गया। साथ ही नालसा द्वारा जनहित में टोलफ्री 15100 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मनोज कुमार घुनियाल ने की। उन्होंने वीर पुरिया नैथानी ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा वह ट्रस्ट विगत छ वर्षों से बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान कर हमारे विद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है। जो कि अन्य छात्राओं को भी वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष जसवीर रावत, जागरूक अभिभावक मनोज नैथानी, ट्रस्ट के सदस्य राजेंद्र प्रसाद नैथानी सहित अन्य अभिभावक शिक्षक शिक्षिकाओं सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता कांति कुमार आर्य ने किया।