राजकीय इंटर कॉलेज सुमाडी, जनपद पौडी गढवाल मे कार्यरत हिन्दी अध्यापक अखिलेश चन्द्र चमोला निरन्तर छात्र/छात्राओँ के लिये बहुउपयोगी साहित्य का सृजन करने का कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार के संवाहक के रुप में अनेक पुस्तकेँ तथा सँकलित राष्टीय सँकलन प्रकाशित किये गये हैं। इनका साहित्य सृजन भावी पीढी पर केन्द्रित है। आज जिस स्थिति में युवा पाश्चचात्य सँस्कृति का अन्ध्यानुकरण कर रहे हैं। उस सन्दर्भ में चमोला द्वारा लिखा साहित्य छात्रोँ के लिये प्रेरणादायिनी के रुप में मार्ग दर्शन करता है। अभी चमोला द्वारा छात्रोँ को अच्छे अँक प्राप्त करने हेतु महत्वपूर्ण टिप्स, शैक्षिक नवाचार एवँ क्रियात्मक शोध नामक पुस्तक की 1000 प्रतियाँ प्रकाशित की ग्ई। पुस्तकेँ प्रकाशित होने पर उन्होंने स्वयँ विद्यालयोँ में जाकर 900 से अधिक पुस्तकेँ छात्रोँ को निशुल्क वितरित की। जिसकी अनुशँसा विभागीय अधिकारियोँ द्वारा भी की ग्ई। चमोला का हिन्दी साहित्य तथा भावी पीढी के प्रति समर्पण तथा त्याग को देखते हुये महात्मा गाँधी राजभाषा हिन्दी प्रचार सँस्था सदाशिव पुणे ने उन्हें अखिल भारतीय राजभाषा हिन्दी सेवी सम्मान से सम्मानित किया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर चमोला ने सँस्था का आभार प्रकट करते हुये कहा कि हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिये निरन्तर कार्य करते हुये छात्र/छात्राओँ के भाषाई कौशल की दक्षता हेतु कार्य किया जायेगा।