Road accident in Uttarakhand: त्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज एक और सड़क हादसे का मामला टिहरी गढ़वाल से सामने आया है। यहाँ सवारियों से भरी एक बस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही TGMO की बस संख्या UK 10 पी ए 0059 उनियाल गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जबकि करीब 11 लोगों को भी चोट आई है। घटना के समय बस को चालक गब्बर सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी फकोट आगरा खाल चला रहा था। परिचालक लाखन सिंह पुत्र राय सिंह निवासी ग्राम मखलोगी चंबा टिहरी गढ़वाल भी बस में था।

परिचालक ने बताया घटना के समय बस में 25 सवारियां मौजूद थी। जिनमें से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जबकि 11 लोगों को हल्की चोट आई। बाकी लोग सुरक्षित हैं। इनमें एत गम्भीर घायल व 11 सामान्य घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों की सहायता से चिन्यालीसौड़ व कंडीसौड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया है। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला का नाम कुमारी सिंकी (43) पुत्री सुभाष निवासी सिविल लाइन प्रेम नगर थाना कैलाश चौक लुधियाना बताया जा रहा है।

घायलों के नाम

  1. सुधीर गुप्ता पुत्र काशीनाथ गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम दीघा एरोली नई मुंबई
  2. बृजपाल सिंह पुत्र चतर सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम बनचोरा उत्तरकाशी
  3. रोहित शुक्ला पुत्र कृपा शंकर शुक्ला उम्र 32 वर्ष निवासी गा घनसोली नई मुंबई
  4. लक्ष्मी देवी पत्नी अनिल कुमार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम इसरियाखाल कीर्ति नगर जनपद टिहरी गढ़वाल
  5. मनवीर रावत पुत्र भीम सिंह रावत निवासी कुंमराडा चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी उम्र 21
  6. बीना देवी पत्नी कृष्णलाल निवासी न्यू टैगोर नगर थाना जगतपुरी लुधियाना उम्र 63 वर्ष
  7. गजेंद्र सिंह पुत्र चतर सिंह निवासी बारसू थाना मनेरी उत्तरकाशी उम्र 43 वर्ष
  8. अमरनाथ शर्मा पुत्र स्वर्गीय उमाकांत शर्मा निवासी कोथ थाना सिकंदरपुर जिला बलिया उम्र 58 वर्ष
  9. सुनील गुसाई पुत्र जगत सिंह निवासी धनपुर पोस्ट मानपुर उत्तरकाशी उम्र 38 वर्ष
  10. राम आशीष पासवान पुत्र श्रीचंद पासवान निवासी कोथ थाना सिकंदरपुर जिला बलिया उत्तर प्रदेश उम्र 40 वर्ष
  11. सुनील असवाल पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी पुरोला उत्तरकाशी उम्र 40 वर्ष