dhari-devi-doli-yatra

हर साल की तरह इस वर्ष भी ईष्ट देव सेवा समिति द्वारा 7 फरवरी से 27 फरवरी तक मां धारी देवी की 21 दिवसीय डोली यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। माँ धारी देवी डोली यात्रा 2021 के मुख्य यजमान संजय शर्मा दरमोडा के माध्यम से समस्त केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों मंदिर, मठ, शिवालय आदि स्थानों पर भक्तजनों के दर्शनार्थ देव डोली यात्रा की जाएगी। 7 फरवरी 2021 को प्रातः 10 बजे सिद्ध पीठ मां धारी देवी मंदिर प्रांगण से देव डोली यात्रा का प्रस्थान किया जायेगा।

यहाँ देखें डोली यात्रा की पूरा विवरण

  • 7 फरवरी 2021 : प्रातः 10:00 बजे सिद्ध पीठ मां धारी देवी मंदिर प्रांगण से माँ धारी देवी देव डोली का प्रस्थान. देव डोली दर्शन- तिलवाड़ा, अगस्तमुनि, भीरी. त्रियुगी नारायण में संध्या आरती एवं रात्रि विराम.
  • 8 फरवरी 2021 : त्रियुगी नारायण से प्रातः 10:00 बजे प्रस्थान, फाटा, रामपुर, नारायण कोटि, से गुप्तकाशी, विश्वनाथ मन्दिर. सिद्धपीठ कालीमठ मन्दिर में संध्या आरती रात्रि विराम.
  • 9 फरवरी 2021 : कालीमठ मन्दिर से कोटमा, कविळटा होते हुए उखीमठ में संध्या आरती एवं रात्रि विराम.
  • 10 फरवरी 2021 : उखीमठ से बांसवाड़ा, कनरा, कयूजा होते हुए दुर्गा धार दुर्गा मन्दिर में संध्या आरती एवं रात्रि विराम.
  • 11 फरवरी 2021 : मां धारी देवी देव डोली का प्रथम स्नान प्रातः 5 बजे रुद्रप्रयाग संगम पर. कोटेश्वर महादेव मन्दिर रूद्रप्रयाग में प्रातः 11:00 बजे देव डोली दर्शन.
  • रूद्र प्रयाग से दोपहर 2 बजे प्रस्थान: सिद्ध पीठ माँ राजराजेश्वरी मन्दिर देवलगढ़ पौड़ी गढ़वाल में संध्या आरती. आयोजक कुंजिका  प्रसाद उनियाल
  • रात्रि विराम श्रीनगर में
  • 12 फरवरी 2021 : माँ धारी देवी देव डोली दर्शन 10:00 से 1:00 बजे तक आयोजक गिरीश पैन्यूली, स्थान अदिती पैलेस बद्रीनाथ रोड श्रीनगर गढ़वाल.
  • 13 फरवरी 2021 : गौरिल कंडोलिया मन्दिर पौड़ी संध्या आरती देव डोली दर्शन. आयोजक यशपाल बेनाम
  • रात्रि विराम देवरानी होटल, आयोजक अनुप देवरानी
  • 13 फरवरी 2021 : प्रातः 10:00 से 1: 00 तक देव डोली दर्शन रामलीला ग्राउंड पौड़ी गढ़वाल में. आयोजक (विधयाक) मुकेश कोली. दोपहर 1: 30 बजे पौड़ी से कोटद्वार के लिए प्रस्थान. संध्या आरती एवं रात्रि विराम कोटद्वार में आयोजक गढ़वाल सभा कोटद्वार.
  • 14 फरवरी 2021 : सिद्ध पीठ देवी मन्दिर कोटद्वार में प्रातः 9:00 से11:00 बजे तक देव डोली दर्शन. आयोजक संजय थपलियाल.
  • बलूनी पब्लिक स्कूल नजीबाबाद रोड कोटद्वार में 12:00 से 02:00 बजे तक आयोजक श्रीमती अभिलाषा बलूनी.
  • 2:15 बजे कोटद्वार से ऋषिकेश के लिए प्रस्थान, शाम 5:30 बजे गंगा आरती त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में संपन्न होगी. रात्रि विराम ढालवाला चीनी गोदाम ऋषिकेश आयोजक-उत्तम सिंह असवाल.
  • 15 फरवरी 2021 : देव डोली दर्शन 10:00 बजे से 1:00 बजे तक स्थान 14 बीघा पुल, आयोजक सुरेन्द्र सिंह भंडारी, दिनेश सकलानी. 2:00 बजे से 5:00 बजे तक श्यामपुर स्थान -निकट रीता इंटर कॉलेज आयोजक -आँगन सेवा समिति ऋषिकेश. संध्या कालीन आरती एवं रात्रि विराम स्थान- सिद्धपीठ कालू सिद्ध मन्दिर हरिपुर कला हरिद्वार. आयोजक- विजय काला ( मुख्य पुजारी ) कालू सिद्ध मन्दिर
  • 16 फरवरी 2021 : माँ धारी देवी देव डोली स्नान-ब्रह्मकुंड हरिद्वार प्रातः 5:00 बजे पूजन एवं यज्ञ 6:00 बजे, आयोजक- आचार्य श्रित सुन्द्रियाल महाराज. प्रातः 7:00 बजे हरिद्वार से रुड़की की ओर प्रस्थान. 9:00 से 12:00 बजे तक स्थान- गौरी शंकर मन्दिर अशोक नगर निकट पानी की टंकी क्षेत्र रुड़की. आयोजक- विजेंदर हेमदान, निवेदक-समस्त पर्वतीय समाज रुड़की. रुड़की से मेरठ प्रस्थान 1:00 बजे. हनुमान मन्दिर हाईडिल कॉलोनी रात्रि विराम गढ़वाल भवन मेरठ में संध्या कालीन आरती. आयोजक -गढ़वाल सभा मेरठ.
  • 17 फरवरी 2021 : देव डोली दर्शन 10:00 से 1:00 तक स्थान गढ़वाल भवन निकट कमिश्नरी चौराहा मेरठ (उत्तर प्रदेश), निवेदक अध्यक्ष- ओपी रतूड़ी. महामंत्री- सुरेंदर सिंह चौहान, आयोजक गढ़वाल सभा मेरठ उत्तरप्रदेश.
  • अपराह्न 02:00 बजे  मेरठ से गाजियाबाद के लिए प्रस्थान, देव डोली दर्शन समय 5:00 से 6:00 बजे तक. आयोजक- संजय शर्मा दरमोड़ा स्थान- रामप्रस्थ ग्रीन्स वैशाली गाजियाबाद.
  • संध्या कालीन आरती एवं रात्रि विराम मयूर विहार फेस-3, आयोजक-विनोद बछेती
  • 18 फरवरी 2021 : देव डोली दर्शन प्रातः 10:से 1:00 बजे तक आयोजक- भगवती प्रसाद कुकरेती स्थान- वार्तलोक अपार्टमेंट वसुंधरा एनक्लेव गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश).ma-dhari-devi-doli-yatra
  • संध्या आरती एवं देव डोली दर्शन : स्थान -गोतमबुद्ध नगर वेस्ट ग्रेटर नोएडा प्राचीन शिव मन्दिर चेरी काउंटी निवेदक- प्रकाश कोटिया, आयोजक- उत्तराखंड जन विकाश समिति एवं समस्त उत्तराखंडी परिवार
  • 19 फरवरी 2021 : देव डोली दर्शन प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे तक. स्थान- नोएडा हाट सेक्टर 33 निकट स्कॉन मन्दिर. आयोजक- संगीतकार राजेंदर चौहान.
  • समय 10:00 से 01:00 बजे तक स्थान काली माता मन्दिर स्कूल ब्लॉक सकरपुर दिल्ली, आयोजक- पवन रावत, संयोजक- राष्ट्रवादी दीपक द्विवेदी, उत्तराखंड नवयुवक समिति.
  • 2:00 से 5:00 तक स्थान- बद्रीनाथ मंदिर वेस्ट विनोद नगर दिल्ली, आयोजक -कुलदीप भंडारी, संध्या आरती एवं रात्रि विराम बद्री केदार नाथ मंदिर आयोजक- गढ़वाल एकता एवं सांस्कृतिक विकास समिति B ब्लॉक, गली नं 12, कमल विहार कमालपुर बुराड़ी, निवेदक- जगमोहन सिंह बिष्ट.
  • 20 फरवरी 2021 : देव डोली दर्शन प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक B- ब्लाक, गली नं. 110, संत नगर, बुराड़ी, आयोजक राकेश नेगी
  • 30 से अपराह्न 1.30 बजे तक बद्री केदार मंदिर प्रांगण, प्रधान इंक्लेव, बुराड़ी। आयोजक – कीर्ति सिंह चौहान.
  • 2-से 4 बजे शाम तक शास्त्री पार्क, उत्तराखंड क्लोनी, बुराड़ी आयोजक- चन्दन नेगी. संध्या आरती एवं रात्रि विराम, मां आदिशक्ति सुरकुंडा देवी मंदिर, गली नं 4, बीर बाजार, इन्द्रपरस्त, अमृत विहार, बुराड़ी आयोजक- कल्याण सिंह बिष्ट
  • 21 फरवरी 2021 : प्रातः 10:00 से 1:00 बजे तक देव डोली दर्शन आयोजक -लाल सिंह बिष्ट सेक्टर 16 रोहिणी दिल्ली.
  • अपराह्न 2:से 4:00 बजे तक, सर्वेश्वर बिष्ट गुलाबी बाग दिल्ली, संध्या कालीन आरती एवं देव डोली दर्शन आयोजक – मति विजय लक्ष्मी शर्मा स्थान -13/492,लोधी कॉलोनी नई दिल्ली. निवेदक- उत्तराखंड संस्कृति मंच लोधी कॉलोनी दिल्ली.
  • 22 फरवरी 2021 : आयोजक राधिका अपार्टमेंट महामृत्युंजय मंदिर दिल्ली,सेक्टर 14 द्वारका, श्रीमती मीना कंडवाल एवम समस्त राधिका आपर्टमेंट, द्वारका। संध्या कालीन आरती देव डोली दर्शन आयोजक- प्रकाश चंद्र मिश्रा बिंदापुर D-275 डीडीए फ्लैट द्वारका दिल्ली.
  • 23 फरवरी 2021 : मंगलवार प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक आयोजक- मंजू खंतवाल, पंकज खंतवाल. स्थान- राजनगर पार्ट-2 पालम कॉलोनी, संध्या आरती एवं रात्रि विराम, स्थान -महावीर एंक्लेव पालम, आयोजक- गोविंद शर्मा, नरेंद्र पांथरी.
  • 24 फरवरी 2021 : शिव मन्दिर पुष्प विहार साकेत, प्रातः 10 से 1बजे तक देव डोली दर्शन, आयोजक सुभाष गुसाई. 2 बजे से 5 बजे तक B-44, फ्लैट नम्बर 8 विश्वकर्मा कॉलोनी ऍमबी रोड नई दिल्ली. आयोजक- रविन्द्र रावत
  • संध्या आरती एवं रात्रि विराम, मोलर बंद ऐक्सटन 1st 60 फुट नई दिल्ली आयोजक- लक्ष्मण सिंह रावत.
  • 25 फरवरी 2021 : फरीदाबादके लिए प्रस्थान, संध्या कालीन आरती देव डोली दर्शन निवेदक- हर्ष पाल सिंह नेगी, कार्यक्रम स्थल- दून भारती पब्लिक स्कूल सेहतपुर फरीदाबाद. आयोजक-सुंदरकंडा सेवा समिति सेहतपुर फरीदाबाद.
  • 26 फरवरी 2021 : फरीदाबाद से माँ धारी देवी की देव डोली का प्रस्थान हरिद्वार के लिए प्रातः 5:00 बजे, संध्या आरती एव रात्रि विराम हरिद्वार.
  • 27 फरवरी 2021 : शनिवार (कार्यक्रम)
  • माँ धारी देवी देव डोली का ब्रह्मकुण्ड हरिद्वार में त्रित्य कुम्भ स्नान प्रातः 5:00 बजे पूजन एवं यज्ञ 6:00 बजे. देव डोली देहरादून के लिए प्रस्थान प्रातः 7 :00 बजे. देव डोली स्वागत नेहरू कॉलोनी फवारा चौक पर प्रातः 8;30 बजे.
  • पूजन, हवन, भजन कीर्तन, प्रातः 9:00 बजे से प्रारम्भ, माँ धारी देवी की देव डोली की महा आरती 12:00 बजे. स्थान- 342 नेहरू कॉलोनी धर्मपुर देहरादून. आयोजक- समस्त माँ धारी देवी देव डोली यात्रा 2021. सदस्य एवं भक्तजन. 1 बजे यज्ञ विराम एवं प्रसाद वितरण.