The man-eater leopard imprisoned in a cage-in-pauri

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी जनपद के बीरोंखाल ब्लॉक के देवकुंडाई गाँव में आज वन विभाग द्वारा एक आदमखोर तेंदुए को पिंजड़े में कैद कर लिया गया है। आपको बतादें कि देवकुंडाई गाँव में बीते 4 अक्टूबर को एक आदमखोर तेंदुए ने एक 4 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया था। जिसे उसकी 11 वर्षीय बहादुर बहन राखी ने ढाल बनकर बचा लिया था। हालाँकि इस घटना में राखी बुरी तरह जख्मी हो गई थी। राखी का दिल्ली में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते यहां वन प्रभाग ने गश्त बढ़ाने के साथ ही पिंजरा भी लगा दिया था। जिसके बाद बीती रात आदमखोर तेंदुआ पिंजरे में फंसा। देवकुंडाई के ग्राम प्रधान ने बताया कि वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़कर हरिद्वार ले गई है। घटना के बाद से तेंदुए के आंतक से सहमे ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। हालंकि ग्रामीणों के अनुसार इलाके में अभी भी तेंदुए के दो शावक मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें:

छोटे भाई को बचाने आदमखोर तेंदुए से भिड़ने वाली राखी को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार देने की जिलाधिकारी ने की संस्तुति