पौड़ी : उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही टिकट पाने के लिए नेताओं दावेदारी बढ़ने लगी हैं। इस बार पौड़ी विधानसभा की आरक्षित सीट पर महिलायें भी दावेदारी कर रही हैं। बता दें कि 2012 से पौड़ी विधानसभा आरक्षित सीट हैं। बीजेपी व कांग्रेस दोनो प्रमुख दल अब तक पुरुषों वर्ग को ही टिकट देती आई हैं। जबकि पंचायत चुनावों में महिलाओ के लिए 50% सीट आरक्षित करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। वहीँ लोक सभा और विधानसभा में भी 33% टिकट महिलाओ को देने की बात होती है। लेकिन टिकट नही दिया जाता है।
इस बार 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए पौडी विधानसभा में दो नाम महिलाओं के प्रमुखता से सामने आ रहे हैं, जिसमें एक नाम वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व दर्जा धारी अरुणा कुमार का है, जबकि एक और नया नाम डॉक्टर ऋतु सिंह का है जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। दोनो महिलाएं डोर टू डोर कैम्पेन कर महिलाओं से सीधा सम्पर्क साध रही हैं। अरुणा कुमार ने बातचीत के दौरान हमारे ग्रामीण संवाददाता जगमोहन डांगी को बताया कि उनका समर्थन कुछ वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं महिलाओं ने भी खुलकर किया है।