Two soldiers martyred in Pakistan's firing

नई दिल्ली : एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। वहीँ दूसरी ओर पाकिस्तान इस वैश्विक महामारी में भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सीमा पार पाकिस्तान की ओर से जबरदस्त गोलीबारी की गई। जिसका भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में  हमारे चार सैनिक घायल हो गए थे। इन्हें तुरंत ही पास के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहाँ शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान दो सैनिकों ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक दोनों शहीद सैनिक उत्तराखंड के रहने वाले थे। एक जवान शंकर सिंह पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र के नाली गांव का रहने वाला है। तथा दूसरा शहीद जवान गोकर्ण सिंह भी पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी का बताया जा रहा है। जबकि दो अन्य घायल सैनिकों हवलदार नारायण सिंह और नायक प्रदीप भट्ट का अस्पताल इलाज चल रहा है।