Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। तीसरी सूची में कुमाऊं मंडल की पांच सीटें तथा गढ़वाल मंडल की छह सीटें शामिल हैं। अब तक यूकेडी तीन चरणों में 53 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि अन्य सीटों पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा उक्रांद ने थराली सीट पर भाकपा व लालकुआं सीट पर भाकपा माले प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया है।
यूकेडी की तीसरी सूची में बद्रीनाथ सीट पर बृजमोहन सिंह, कर्णप्रयाग सीट पर बलवंत सिंह नेगी, रुद्रप्रयाग सीट पर मोहित डिमरी, धर्मपुर सीट पर किरन रावत कश्यप, पौड़ी सीट पर पूरन सिंह टम्टा, हरिद्वार ग्रामीण सीट पर उपेंद्र सिंह मलिक, धारचूला सीट पर रमेश थलाल, पिथौरागढ़ सीट पर चंद्रशेखर कापड़ी, डीडीहाट सीट पर गोविंद सिंह, बागेश्वर सीट पर गोपाल बनवासी तथा कालाढूंगी सीट पर मोहन कांडपाल को प्रत्याशी घोषित किया है।
इन विधानसभा सीटों पर नाम किए घोषित
- बदरीनाथ से ब्रजमोहन सिंह
- कर्णप्रयाग से बलवंत सिंह नेगी
- रुद्रप्रयाग से मोहित डिमरी
- धर्मपुर से किरन रावत कश्यप
- पौड़ी से पूनम सिंह टम्टा
- हरिद्वार ग्रामीण से उपेंद्र
- धारचूला से रमेश थलाल
- पिथौरागढ़ से चंद्रशेखर कापड़ी
- डीडीहाट से गोविंद सिंह
- बागेश्वर (अनुसूचित जाति) से गोपाल बनवासी
- कालाढुंगी से मोहन कांडपाल