Himalaya Bachao Abhiyan

श्रीनगर गढ़वाल : प्राथमिक शिक्षक संगठन विकासखंड खिर्सू ब्लॉक, पौड़ी गढ़वाल के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा आज हिमालय बचाओ अभियान के तहत वर्चुअल माध्यम से हिमालय प्रतियोगिता की प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संगठन की अध्यक्षा रेखा नेगी ने सभी शिक्षकों व आम जनमानस से हिमालय बचाने की अपील की। तथा पर्यावरण स्वच्छता हेतु अभियान चलाने का आह्वान किया।

संगठन के संरक्षक धीरेन्द्र घिल्डियाल ने इस अवसर पर हिमालय बचाओ प्रतिज्ञा का समर्थन करते करने के साथ-साथ पॉलिथीन को प्रतिबंधित करने की मांग की। वहीँ संगठन के उपमंत्री संजय कठैत ने हिमालय बचाओ प्रतिज्ञा का आह्वान किया तथा पर्यावरण स्वच्छता हेतु प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम कम करने की अपील की, जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संगठन खिरसू के सभी पदाधिकारियों ने एक साथ हिमालय बचाओ प्रतिज्ञा का आह्वान किया।

हिमालय प्रतिज्ञा : हिमालय हमारे देश का मस्तक है, विराट पर्वतराज दुनिया के सबसे बड़े भूभाग के लिए जलवायु, जल जीवन और पर्यावरण का आधार है। इसके गगनचुंबी शिखर हमें नई ऊंचाई छूने की प्रेरणा देते हैं। अतः हम प्रतिज्ञा करते हैं कि हम हिमालय की रक्षा का हरसंभव प्रयत्न करेंगे। जिससे कोई भी हिमालय को नुकसान न पहुंचा सके। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष आनंद पवार, उपमंत्री संजय कठैत, संरक्षक धीरेन्द्र घिल्डियाल व प्राथमिक संगठन खिर्सू की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी आदि उपस्थित थे।