ग्रेटर नोएडा: शहर की सामाजिक संस्था उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समिति के सदस्यों ने आज ग्रेटर नोएडा शहर के व्यस्ततम रामपुर गोल चक्कर पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। समिति के सदस्यों ने चिलचिलाती धूप एवं भीषण गर्मी में राहगीरों व शहर के अन्य निवासियों को ठंडा शरबत पिला कर एक और सामाजिक कर्तव्य का निर्वहन किया। समिति के अध्यक्ष जेपीएस रावत ने बताया कि उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति हर साल गर्मियों के मौसम में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित करती है। जिसमे समिति के सभी सदस्य निस्वार्थ भाव से बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं।
रविवार को समिति के सदस्यों ने करीब 10 बजे से रामपुर गोलचक्कर के नजदीक शरबत वितरण कार्यक्रम चलाया जो लगभग डेढ़ घंटे तक चला। इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड समिति के अध्यक्ष जेपीएस रावत के साथ समिति के सदस्य जनेन्द्र रावत, आर सी शर्मा, डीएस नेगी, ललित पडलिया, केएन कांडपाल, हेम पांडे, ओपी ध्यानी, नन्द किशोर सुंदरियाल, सुबोध नेगी, बच्ची राम रतूड़ी, कृष्ण कुमार पंत, हर्ष जोशी, जेडी डोभाल, दीवान सिंह भाकुनी, चंद्रा नौटियाल, तारा दत्त शर्मा, अशोक उपाध्याय, डीएस असवाल, कृष्णा पंत, संतोष शाह, दलीप सिंह नेगी, राजू सनवाल, सुभाष मुंडेपी, सुबोध चंदोला, एलके जोशी, योगेश जोशी, नरेश नैनवाल, शंकर कांडपाल, खिमानंद फूलारा, मास्टर लकी चंदोला, मास्टर सात्विक मुण्डेपी, मास्टर आदित्य, मास्टर प्रवीन जोशी आदि सदस्यों ने निस्वार्थ सेवा प्रदान की।
यह भी पढ़ें:
उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समिति द्वारा होली मिलन एवं होलिका दहन कार्यक्रम