Uttarakhand Kranti Dal

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए एक ओर जहाँ राष्ट्रीय दल बीजेपी और कांग्रेस अब तक अपना चुनावी घोषण पत्र भी जारी नहीं कर सके हैं। वहीँ क्षेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल ने आज अपने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए कहा कि टिहरी जिले के देवप्रयाग से पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट और द्वाराहाट से पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी चुनाव लड़ेंगे। उत्तराखंड क्रांति दल राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. यूकेडी की ओर से पहली सूची में विभिन्न विधानसभा सीटों के लिए 16 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

पौड़ी गढ़वाल की श्रीनगर विधानसभा सीट से मोहन काला, टिहरी गढ़वाल की धनोल्टी विधानसभा सीट से उषा पंवार, पौड़ी गढ़वाल की लैंसडाउन सीट से एपी जुयाल, अल्मोड़ा सीट से भानु प्रकाश जोशी, ऊधमसिंह नगर की काशीपुर विधानसभा सीट से मनोज डोबरियाल, पौड़ी गढ़वाल की यमकेश्वर सीट से शांति प्रसाद भट्ट, रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ विधानसभा सीट से गजपाल सिंह रावत, देहरादून की रायपुर सीट से अनिल डोभाल, देहरादून की ऋषिकेश सीट से मोहन सिंह असवाल, देहरादून जिले की देहरादून कैंट सीट से अनिरुद्ध काला, पौड़ी गढ़वाल की चौबट्टाखाल सीट से विरेंद्र सिंह रावत, टिहरी गढ़वाल की टिहरी सीट से उर्मिला महर सिलकोटी, ऊधमसिंह नगर की किच्छा सीट से जीवन सिंह नेगी और देहरादून की डोईवाला विधानसभा सीट से शिवप्रसाद सेमवाल को दल ने टिकट दिया है।

ये रही यूकेडी से टिकट पाने वाले 16 प्रत्याशियों की लिस्ट

  1. द्वाराहाट विधानसभा सीट से पुष्पेश त्रिपाठी
  2. देवप्रयाग विधानसभा सीट से दिवाकर भट्ट
  3. श्रीनगर विधानसभा सीट से मोहन काला
  4. धनौल्टी विधानसभा सीट से उषा पंवार
  5. लैंसडाउन विधानसभा सीट से एपी जुयाल
  6. अल्मोड़ा विधानसभा सीट से भानु प्रकाश जोशी
  7. काशीपुर विधानसभा से मनोज डोबरियाल
  8. यमकेश्वर सीट से शांति प्रसाद भट्ट
  9. केदारनाथ विधानसभा सीट से गजपाल सिंह रावत
  10. रामनगर विधानसभा सीट से अनिल डोभाल
  11. ऋषिकेश विधानसभा सीट से मोहन सिंह असवाल
  12. देहरादून कैंट विधानसभा सीट से अनिरुद्ध काला
  13. चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से वीरेंद्र सिंह रावत
  14. टिहरी विधानसभा सीट से उर्मिला
  15. किच्छा विधानसभा सीट से जीवन सिंह नेगी
  16. डोईवाला विधानसभा सीट से शिव प्रसाद सेमवाल