उत्त्तराखण्ड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की 11 प्रत्याशियों की दूसरी सूची सार्वजनिक हो गई है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार एवं पूर्व सीएम हरीश रावत सहित 11 सीट फाइनल हो गई है। जबकि 6 सीटों पर अभी चर्चा जारी है। पार्टी ने हरीश रावत को रामनगर सीट पर उतारने का फैसला लिया है. वहीँ पौड़ी गढ़वाल कि बहुचर्चित सीट लैंसडौन से हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा डोईवाला से मोहित उनियाल शर्मा, कैंट से सूर्यकांत धस्माना, ऋषिकेश से जयेंद्र रमोला, ज्वालापुर से बरखा रानी, झबरेड़ा से वीरेंद्र जाती, खानपुर से सुभाष चौधरी, लक्सर से अंतरिक्ष सैनी, लालकुआं से संध्या डालाकोटी, कालाढूंगी से डॉ0 महेंद्र पाल को टिकट देने का फैसला लिया गया है. जबकि नरेंद्र नगर, टिहरी, सल्ट, हरिद्वार ग्रामीण, रुड़की, चौबट्टाखाल की सीट पैंडिग चल रही है।
- डोईवाला – मोहित उनियाल शर्मा
- कैंट- सूर्यकांत धस्माना
- ऋषिकेश- जयेंद्र रमोला
- ज्वालापुर – बरखा रानी
- झबरेड़ा – वीरेंद्र जाती
- खानपुर – सुभाष चौधरी
- लक्सर – अंतरिक्ष सैनी
- रामनगर – हरीश रावत
- लालकुआं – संध्या डालाकोटी
- कालाढूंगी – डॉ. महेंद्र पाल
- लैंसडौन – अनुकृति गुसाईं
इन सीटों पर अभी सस्पेंस बाकी
- नरेंद्र नगर
- टिहरी
- सल्ट
- हरिद्वार ग्रामीण
- रुड़की
- चौबट्टाखाल