Uttarakhand BJP List: उत्तराखंड में राजनीतिक चर्चाओं के बीच आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक जिलों में पदाधिकारी की घोषणा कर दी है। संगठन ने जिलों में टीम को मजबूत करने के लिए उपाध्यक्ष, महामंत्री, जिलामंत्री, कोषाध्यक्ष से लेकर कार्यालय मंत्री, सह-कार्यालय मंत्री, मीडिया संयोजक, आईटी संयोजक, सोशल मीडिया संयोजक, सोशल मीडिया सह-संयोजक के पदों पर पदाधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड में 19 संगठनात्मक जिले हैं. प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद संगठन के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऋषिकेश, रुड़की, चंपावत, अल्मोड़ा, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर, देहरादून ग्रामीण, पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून महानगर, रानीखेत, नैनीताल और कोटद्वार समेत 16 जिलों की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है। तीन जिले चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर की लिस्ट को रोका गया है। चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर की कार्यकारिणी की घोषणा बाद में की जाएगी।
बता दें लंबे समय से उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले पार्टी हाईकमान द्वारा प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में महेंद्र भट्ट को एक बार फिर से जिम्मेदारी दी गई है। उसके बाद से लगातार प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला स्तरीय पदाधिकारी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा था।
यहाँ देखें जिलेवार पदाधिकारियों की लिस्ट