देहरादून : उत्तराखंड बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत को उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। गुरुवार को पार्टी कार्यालय देहरादून में नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया गया है। आज प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुए चुनाव के बाद विधायक बंशीधर भगत को उत्तराखंड का नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उनके नाम की घोषणा की। बंशीधर भगत भाजपा के आठवें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले अजय भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे।