BJP MANDAL ADHYAKSH LIST UTTARAKHAND

BJP MANDAL ADHYAKSH LIST: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में सभी जिलों में अपने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से भाजपा ने कल देर रात अपने 270 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता पिछले लंबे समय से संगठन विस्तार का इंतजार कर रहे थे। आज जैसे ही बीजेपी ने मंडल अध्यक्षों की लिस्ट जारी की, बीजेपी में सरगर्मी बढ़ गई।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अध्यक्षों की ओर से जारी नामों की सूची में समाज के सभी वर्गों, महिलाओं एवं युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। अब मंडल टीम, बूथ एवं पन्ना समिति का गठन कर आगे संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेगी।

देखें बीजेपी के पदाधिकारियों की सूची

NAINITAL MANDAL ADHYAKSH BJP