CM Trivendra congratulated Banshidhar Bhagat on being appointed BJP state president

देहरादून: उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मंगलवार को प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। वंशीधर भगत ने समिति में कुल 34 सदस्यों को शामिल कर कार्यभार सौंपा है। भगत की टीम में 26 नए पदाधिकारी सहित कुल 28 पदाधिकारी हैं। इनमें 02 प्रदेश महामंत्री, 01 कोषाध्यक्ष, 08 प्रदेश उपाध्यक्ष, 08 प्रदेश मंत्री, 01 कार्यालय सचिव और 06 प्रदेश प्रवक्ता शामिल हैं। 16 पदाधिकारियों की दोबारा टीम में जगह मिली है। वहीँ 03 विधायकों को भगत की टीम में जगह मिली है।

प्रदेश महामंत्री: उधमसिंह नगर के राजेंद्र भंडारी और देहरादून महानगर के कुलदीप कुमार को प्रदेश महामंत्री के पद की जिम्मेदारी दी गई। इनके अलावा अजय कुमार को प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।

प्रदेश कोषाध्यक्ष: देहरादून महानगर के पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।

प्रदेश उपाध्‍यक्ष: विधायक खजान दास, पुष्‍कर सिंह धामी, अनिल गोयल, कैलाश शर्मा, राजकुमारी गिरी, कुसुम कंडवाल, देवेंद्र भसीन और खिलेंद्र चौधरी के नाम प्रदेश उपाध्‍यक्ष पद के लिए शामिल हैं।

प्रदेश मंत्री: चमोली के बलबीर गुनियाल, बागेश्वर के पुष्कर सिंह काला, उधमसिंह नगर के आशीष गुप्ता, नैनीताल के राजेंद्र बिष्ट, देहरादून महानगर के आदित्य चौहान, देहरादून जिला की नीरू देवी, देहरादून महानगर की मधु भट्ट, चंपावत की किरण देवी को प्रदेश मंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि हल्द्वानी के कोस्तुभानंद जोशी को प्रदेश कार्यालय सचिव बनाया गया है।

uttarakhand-bjp-list

प्रदेश प्रवक्ता: पिथौरागढ़ के सुरेश जोशी, उधमसिंह नगर के विनय रूहेला, हल्दावनी के प्रकाश रावत, देहरादून महानगर के विनय गोयल, देहरादून जिला के नवीन ठाकुर, तथा टिहरी के विनोद सुयाल को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गई।

प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष: अल्मोड़ा के कुंदन लटवाल को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, पौड़ी की रितू खंडूड़ी को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, नैनीताल के अंबादत्त आर्य को अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, उधमसिंह नगर के राकेश राणा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, हरिद्वार के राकेश गिरी को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष और उधमसिंह नगर के अनिल चौहान को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।