Uttarakhand-Board-results-2022

Uttarakhand Board 10th, 12th Result 2022 : उत्तराखंड बोर्ड ने आज 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। 10वीं में मुकुल सिलस्वाल और 12वीं में दिया राजपूत टॉपर रहे। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE), रामनगर में शिक्षामंत्री धन सिंह रावत की उपस्थिति में बोर्ड के नतीजे जारी किये गए। हाईस्कूल का रिजल्ट इस साल 77.47 प्रतिशत रहा। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 71.12 प्रतिशत रहा। बालिकाओं ने बालकों से करीब 14 फीसदी ज्यादा 84.06 प्रतिशत सफलता पाई है। वहीँ इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 का इंटर का रिजल्ट 82.63 प्रतिशत रहा। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 79.74 फीसदी रहा। छात्राओं का पास होने का प्रतिशत 85.38 प्रतिशत रहा। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अपना रिजल्ट यूबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा http://uttarakhand.indiaresults.com/ पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है।

हाईस्कूल में मुकुल सिलस्वाल ने किया टॉप

हाईस्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार के छात्र मुकुल सिलवाल ने टॉप किया है। मुकुल सिलस्वाल ने 99.00 फीसदी अंक पाए हैं। उत्तरकाशी के आयुष अवस्थी और टिहरी के आयुष जुयाल ने हाईस्कूल में 98.60 फीसदी अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बागेश्वर के मंडलसेरा की छात्रा रबीना कोरंगा ने हाईस्कूल में उत्तराखंड में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। रबीना ने 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं। रबीना का प्रतिशत 98.40 रहा। इंटरमीडिएट में हरिद्वार की दिया राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इंटर में दिया राजपूत ने किया टॉप

इंटर में हरिद्वार के एसवीएमआईसी मायापुर की छात्रा दिया राजपूत ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। दिया ने 500 में से 485 अंक हासिल किए हैं। दिया का कुल प्रतिशत 97.00 है।जबकि चमोली एसपीवीएमआईसी गोपेश्वर के छात्र अंशुल बहुगुणा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। अंशुल ने 500 में से 484 अंक हासिल कर 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। दो छात्रों ने संयुक्त रूप से इंटर की बोर्ड परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। आरएलएस चौहान एसवीएमआईसी जसपुर उधम सिंह नगर की छात्रा दृष्टि चौहान और विवेकानंद वीएमआईसी मंडलसेरा बागेश्वर के छात्र सुमित सिंह मेहता ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 में से 483 अंक हासिल कर कुल 96.60 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में रुद्रप्रयाग जनपद के छात्रों ने 91.90 प्रतिशत रिजल्ज लाकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।

UK Board 12th Results 2022 Toppers List:
1.  दीया राजपूत  485/500 – 97.00 — एस वी एम आई सी मायापुर हरिद्वार
2.  अंशुल बहुगुणा  484/500 – 96.80  — एस पी वी एम आई सी गोपेश्वर चमोली
3.  सुमित सिंह मेहता  483/500 – 96.60 — विवेकानंद वी एम आई सी मंडलसेरा बागेश्वर
3.  दर्शीत चौहान  483/500 – 96.60 — आर एल एस चौहान एस वी एम आई सी जसपुर
4.  विवेक कुमार दिवाकर  482/500 – 96.40 — उदयराज हिंदू आई सी काशीपुर
5.   विपिन सिंह  481/500 – 96.20 — एस वी एम आई सी एस चिन्यालीसौर उत्तरकाशी
5.  आसन अंसारी  481/500 – 96.20 — आर एल एस चौहान एस वी एम आई सी जसपुर
5.  शालिनी  481/500 – 96.20 — टी एस एस बी वी एम आई सी काशीपुर
5.  वरनदीप कौर सैनी  481/500 – 96.20 — श्री आर सी एस एस वी एम आई सी जसपुर
6.   मोहित जोशी 480/500 – 96.00 — आदर्श भारती आई सी बनुसी खटीमा
7.  आशना 478/500 – 95.60 — दुर्गा आधुनिक आई सी मंगलौर हरिद्वार
7.  सागर पुरोहित 478/500 – 95.60  — सरकार एम आई सी थराली चमोली
7.  कमल बिष्ट  478/500 – 95.60 — सरकारी आई सी अल्मोड़ा
8.  अंकित पांडे  477/500 – 95.40 — सरकारी आई सी अल्मोड़ा
8.  श्रेया चौधरी 477/500 – 95.40 — श्री आर सी एस एस वी एम आई सी जसपुर
9.   अमन बिष्ट  476/500 – 95.20 — एस पी वी एम आई सी गोपेश्वर चमोली
9.   खुशी  476/500 – 95.20 — टी एस एस बी वी एम आई सी काशीपुर
10. मोहित जोशी 475/500 – 95.00 — आर के ए एस वी एम आई सी खटीमा

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षा में सफल छात्रों को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सफल हुए छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12वीं की परीक्षा में सफल हुए छात्र उच्च शिक्षण संस्थानों का हिस्सा बनकर देश व समाज की सेवा के लिये अपनी सक्षमता साबित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे युवा छात्र देश के भावी नागरिक है। उन्होंने सभी की उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन छात्रों का परीक्षा परिणाम उनकी आशा के अनुकूल नही रहा वे हतास एवं निराश न हो बल्कि दुगने उत्साह के साथ आगामी परिक्षा की तैयारी में जुट जाय। पूरे मनोयोग से यदि असफलता का सामना किया जाय तो सफलता अवश्य मिलती है।
मुख्यमंत्री ने विद्यालयी परीक्षा आयोजन से जुड़े अध्यापकों एवं कार्मिकों को भी बधाई दी है।