uttarakhand-cabinet-meeting

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। इस दौरान सबसे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित सभी मंत्रियों ने उत्तराखण्ड के दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि दी। साथ ही कैबिनेट ने उनके नाम पर जौलीग्रांट से भुईंया मंदिर तक जाने वाली सड़क का नामकरण किया है। इसके बाद कैबिनेट में विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई, तथा कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जिनमे मुख्य रूप से आरक्षण में अब पत्नी को भी लाभ दिया जाएगा, पहले ये सुविधा सिर्फ बच्चों को ही मिलती थी। इसके अलावा आबकारी नीति में परिवर्तन किया गया है।

कैबिनेट बैठक में आज लिए गए अहम फैसले

  1. आबकारी नीति में परिवर्तन:- बंद 234 दुकान के राजस्व में घटौती, अब 9 महीने के लिए 35 % कम राजस्व पर करेंगी काम। बाकी का लौटरी के माध्यम से होगा आवंटन।
  2. लोक सेवा आयोग की परिधि में समूह ग की भर्ती में धारा 4(2) में संशोधन: आरक्षण में अब पत्नी को भी मिलेगा लाभ पहले ये सुविधा सिर्फ बच्चों को ही मिलती थी।
  3. भारतीय सेना और अर्धसैनिक बल के शहीदों के परिजनों को नौकरी आदेश में आंशिक संशोधन।
  4. भारत सरकार के अधीन आदेश में अब राज्य सरकार ने कोस्ट गार्ड को भी जोड़ा।
  5. विधानसभा सत्र को मंजूरी: 24 जून को सत्र में सरकारी कार्य होंगे, जबकि 25 जून को विधायी कार्य होंगे।
  6. उत्तराखंड प्रिंट मीडिया नियमावली में संशोधन: विज्ञापन समिति में अब चार सदस्य एसोसिएशन से और बाकी चार अब मुख्यमंत्री करेंगे नामित, पहले आठ पद पत्रकार संगठनों से होते थे चयनित।
  7. शासकीय और आशासकिय महाविद्यालय में छठे वेतनमान का मिलेगा लाभ: पहले छठे वेतनमान के एरियर 65 करोड़ बकाया की होगी केंद्र से वसूली।
  8. जॉलीग्रांट से भुईंया मंदिर सड़क का किया गया नामकरण: उत्तराखण्ड के दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत के नाम पर जौलीग्रांट से भुईंया मंदिर तक जाने वाली सड़क का नामकरण किया है।