Anukriti Gusain joins BJP

Anukriti Gusain Joins BJP: पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अनुकृति के साथ उनके कई समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अनुकृति ने हाल ही में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद वोटिंग से ठीक पहले अनुकृति ने एक वीडियो जारी कर भाजपा प्रत्याशी अनिल बूलनी के पक्ष में वोट करने की अपील की थी। चुनाव प्रचार के दौरान अनुकृति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बन सकता है। मैंने हमेशा उत्तराखंड को विकसित राज्य बनने का सपना देखा। ये सपना मोदीजी के नेतृत्व में साकार हो सकता है। जिसके बाद अनुकृति के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। आज उन्होंने देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली।

बता दें कि अनुकृति गुसाईं मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। अनुकृति गुसाईं उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू हैं। अनुकृति गुसाईं ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर लैंसडाउन विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से अनुकृति कांग्रेस में खास सक्रिय नजर नहीं आ रहीं थीं।