uttarakhand-cm-lists

uttarakhand cm list: उत्तराखंड को पृथक राज्य बने हुए 21 वर्ष पूरे हो चुके हैं। अब तक के 21 साल के सफर में प्रदेश को 12 मुख्यमंत्री मिले हैं। इन 12 में से कुछ मुख्यमंत्री 2 या तीन बार कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री बने। अब तक भाजपा ने 9 मुख्यमंत्री दिए हैं, तो कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश को तीन मुख्यमंत्री दिए हैं। भाजपा शासन के पिछले पांच साल के कार्यकाल में उत्तराखंड में तीन-तीन मुख्यमंत्री मिले हैं। इसके अलावा कांग्रेस के हरीश रावत अपने 2014 से 2017 तक के कार्यकाल में  तीन बार मुख्यमंत्री बने परन्तु उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ एक बार ही ली थी, जिसके चलते उन्हें एक बार ही गिना गया है। उनके कार्यकाल में राज्य में दो बार राष्ट्रपति शासन लगा था।

हैरानी की बात है कि सभी मुख्यमंत्रियों में से सिर्फ कांग्रेस के पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी ही अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर पाए थे। जबकि अब तक सबसे कम 114  दिन सीएम रहने का रिकॉड वर्तमान में तीरथ सिंह रावत के नाम है। इससे पहले यह रिकॉर्ड महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के नाम दर्ज था। कोश्यारी 30 अक्तूबर 2001 से एक मार्च 2002 तक मात्र 122 दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे।

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही उन्होंने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल किया। उनके अलावा मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी भी दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

उत्तराखंड में अब तक किस मुख्यमंत्री का कितने दिन रहा कार्यकाल

  • नित्यानंद स्वामी (भाजपा)- 9 नवंबर 2000 से 29 अक्तूबर 2001, (354 दिन)
  • भगत सिंह कोश्यारी (भाजपा)- 30 अक्तूबर 2001 से 01 मार्च 2002 (122 दिन)
  • एनडी तिवारी (कांग्रेस) – 02 मार्च 2002 से 07 मार्च 2007 तक (पांच साल पांच दिन)
  • मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (भाजपा)- 07 मार्च 2007 से 26 जून 2009 तक (दो साल 111 दिन)
  • डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (भाजपा)- 27 जून 2009 से 10 सितंबर 2011 (दो साल 75 दिन)
  • मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (भाजपा)- 11 सितंबर 2011 से 12 मार्च 2012 तक (184 दिन)
  • विजय बहुगुणा (कांग्रेस)- 13 मार्च 2012 से 31 जनवरी 2014 तक (एक साल 324 दिन)
  • हरीश रावत (कांग्रेस)- 01 फरवरी 2014 से 27 मार्च 2016 तक (दो साल 55 दिन)
  • राष्ट्रपति शासन- 27 मार्च 2016 से 21 अप्रैल 2016 तक (25 दिन)
  • हरीश रावत (कांग्रेस)- 21 अप्रैल 2016 से 22 अप्रैल 2016 (एक दिन)
  • राष्ट्रपति शासन- 22 अप्रैल 2016 से 11 मई 2016 तक (19 दिन)
  • हरीश रावत (कांग्रेस) – 11 मई 2016 से 17 मार्च 2017 तक (311 दिन)
  • त्रिवेंद्र सिंह रावत (भाजपा)- 18 मार्च 2017 से 10 मार्च 2021 तक (तीन साल 357 दिन)
  • तीरथ सिंह रावत (भाजपा)- 10 मार्च 2021 से 03 जुलाई 2021 तक (115 दिन)
  • पुष्कर सिंह धामी (भाजपा)- 04 जुलाई 2021 से 23 मार्च 2022 (260 दिन)
  • पुष्कर सिंह धामी (भाजपा)- 23 मार्च से वर्तमान