unlock-4-uttarakhand

देहरादून : प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड सरकार द्वारा आज अनलॉक-4 की एसओपी (Standard operating procedure) जारी की गई हैं। इसके मुताबिक अब प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों के लिए दो हजार की तय सीमा ख़त्म दी गई है। अब चाहे जितने लोग उत्तराखंड आ सकते हैं। मगर इसके पहले उन्हें कुछ शर्तें हैं जिसका पालन करना अनिवार्य है। प्रदेश में आने से पहले अभी भी प्रत्येक व्यक्ति को स्मार्ट सिटी के वेब पोर्टल http://smartcitydehradun.uk.gov.in/ पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। कोरोना के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील (हाई लोड) शहरों से आने वाले व्यक्तियों को 7 दिन का संस्थागत और 7 दिन होम क्वारंटाइन में रहने के नियम का पालन करना होगा। वहीँ ऐसे शहरों से जो हाई लोड कोविड-19 प्रभावित नहीं हैं, आने वाले व्यक्तियों को केवल 14 दिनों के लिए घर पर क्वारंटाइन रहना होगा। इसके अलावा ऐसे लोग जिन्होंने आने से 96 घंटे पहले तक की अवधि में कोरोना टेस्ट कराया है और उनकी रिपोर्ट नेगिटिव आई है। चाहे वे किसी भी शहर से हों को क्वारंटाइन से छूट मिलेगी। ऐसे लोगों को अपनी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट स्मार्ट सिटी के वेब पोर्टल smartcitydehradun.uk.gov.in पर अपलोड करनी होगी।

ये हैं अनलॉक 4 की कुछ गाइडलाइन

  • स्कूल, कॉलेज, संस्थान, कोचिंग सेंटर 30 सितंबर तक बंद रहेंगे।
  • 21 सितंबर के बाद सभी जिले अपने यहां स्कूलों में 50 फीसद शिक्षकों और गैर-शिक्षक स्टाफ की अनुमति दे सकते हैं। इन्हें ऑनलाइन कोचिंग, टेली काउंसलिंग और अन्य गतिविधियों की इजाजत होगी
  • कंटेनमेंट जोन से बाहर के स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र 21 सितंबर से स्कूल आ सकेंगे। अभिभावकों की लिखित अनुमति लेनी होगी और स्कूल आना स्वैच्छिक होगा।
  • आइटीआइ और अन्य कौशल विकास एवं उद्यमिता प्रशिक्षण से जुड़े संस्थान भी परिचालन शुरू कर सकेंगे।
  • अब प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों के लिए दो हजार की तय सीमा हटा दी गई है।
  • प्रदेश में आने से पहले प्रत्येक व्यक्ति को अभी भी स्मार्ट सिटी के वेब पोर्टल smartcitydehradun.uk.gov.in पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण रखा गया है।
  • कोरोना के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील (हाई लोड) शहरों से आने वाले व्यक्तियों को 7 दिन का संस्थागत और 7 दिन होम क्वारंटाइन में रहने के नियम का पालन करना होगा।
  • ऐसे शहरों से जो हाई लोड कोविड-19 प्रभावित नहीं हैं, आने वाले व्यक्तियों को केवल 14 दिनों के लिए घर पर क्वारंटाइन रहना होगा।
  • ऐसे लोग जिन्होंने आने से 96 घंटे पहले तक की अवधि में कोरोना टेस्ट कराया है और उनकी रिपोर्ट नेगिटिव आई है। चाहे वे किसी भी शहर से हों को क्वारंटाइन से छूट मिलेगी। ऐसे लोगों को अपनी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट स्मार्ट सिटी के वेब पोर्टल smartcitydehradun.uk.gov.in पर अपलोड करनी होगी।
  • 21 सितंबर के बाद सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और खेल आयोजनों की अनुमति होगी। अधिकतम 100 लोग शामिल होंगे। फेस मास्क, शारीरिक दूरी और अन्य प्रावधानों का पालन करना होगा। 20 सितंबर तक शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोगों की अनुमति रहेगी। इसके बाद इनमें भी 100 लोग उपस्थित रह सकेंगे।
  • हाई कोविड लोड वाले शहरों से आ रहे दुल्हा-दुल्हन को क्वारंटीन नहीं होना होगा। अतिथियों पर होटलों में रहने की न्यूनतम अवधि का नियम लागू नहीं होगा।
  • सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर और इसी तरह के स्थान फिलहाल बंद रहेंगे। ओपन एयर थिएटर को परिचालन की अनुमति होगी।
  • अब कोई भी जिला बिना राज्य सरकार की इजाजत के अलग से लॉकडाउन नहीं लगा सकता है। दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि सरकार के परामर्श के बिना कंटेनमेंट जोन को छोड़कर किसी भी स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।
  • क्वारंटीन क्षेत्र के बाहर के होटल, बार, होम स्टे आदि को खोला जा सकेगा। आरटीपीसीआर, ट्रू नेट, सीबीएनएएटी की नेगेटिव रिपोर्ट वालों को क्वारंटीन नहीं किया जाएगा। बाजारों के मामले में स्थानीय प्रशासन बाजार समितियों से राय मशवरा कर प्रतिबंध लगा सकता है।

Top 33 Districts Based on Number of Confirmed COVID-19 Cases, List updated as on 31st August, 2020

क्र.सं. राज्य जिला
1 दिल्ली सभी जिले
2 महाराष्ट्र मुंबई
3 महाराष्ट्र ठाणे
4 महाराष्ट्र पुणे
5 महाराष्ट्र रायगढ़
6 महाराष्ट्र नासिक
7 महाराष्ट्र जलगाँव
8 महाराष्ट्र नागपुर
9 तमिलनाडु चेन्नई
10 तेलंगाना हैदराबाद
11 गुजरात अहमदाबाद
13 वेस्ट बंगाल कोलकाता
14 वेस्ट बंगाल नॉर्थ 24 परगना
15 आंध्रप्रदेश वेस्ट गोदावरी
16 आंध्रप्रदेश ईस्ट गोदावरी
17 आंध्रप्रदेश SPS नेल्लोर
18 आंध्रप्रदेश विशाखापत्तनम
19 आंध्रप्रदेश चित्तूर
20 आंध्रप्रदेश कुरनूल
21 आंध्रप्रदेश गुंटूर
22 आंध्रप्रदेश अनंतपुर
23 उत्तर प्रदेश लखनऊ
24 उत्तर प्रदेश गाजियाबाद
25 उत्तर प्रदेश मेरठ
26 उत्तर प्रदेश सहारनपुर
27 उत्तर प्रदेश मुज्ज़फरनगर
28 उत्तर प्रदेश मुरादाबाद
29 उत्तर प्रदेश बिजनौर
30 उत्तर प्रदेश रामपुर
31 उत्तर प्रदेश बरेली
32 उत्तर प्रदेश पीलीभीत
33 असम कैम्पूर मेट्रोपोलिटन